“मलंग” में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के बाद, Disha Patani ने निश्चित रूप से अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा हैं। दिशा की हालिया रिलीज़ को न केवल समीक्षकों से शानदार समीक्षा मिल रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फ़िल्म शानदार कमाई कर रही है।
बॉक्स ऑफिस आंकड़ो के बारे में बात करें तो, यह एक अप्राप्य तथ्य है कि Disha Patani ने अपने सह-कलाकारों को बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी हिट फिल्में दी है।
उनकी पहली फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के सह-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता के लिए यह सबसे बड़ी सोलो हिट फिल्म है जिसमें अभिनेता ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी का किरदार निभाया है।
लक का यह जादू सिर्फ़ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, लेकिन विदेश में भी इसका आकर्षण देखने मिला जहाँ अभिनेत्री ने कुंग फू योगा में दुनिया के सबसे बड़े एक्शन स्टार जैकी चैन के साथ अभिनय किया था और यह चीन में जैकी चैन के लिए सबसे बड़ी हिट बन गई है।
और आखिरी में मलंग पर भी इसका जादू देखने मिला क्योंकि आशिकी 2 के बाद, यह आदित्य रॉय कपूर की सबसे बड़ी सोलो हिट फ़िल्म बन गयी है।
Disha Patani की फिल्मों ने हर बार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। दुनिया भर में उनकी विशाल फैन फॉलोइंग और ब्रांड्स के बीच उनकी लोकप्रियता के साथ, उनके डेब्यू के वक़्त से ही चारों तरफ़ दिशा पटानी का बोलबाला है।
मलंग की सफलता के बाद, दिशा पटानी जल्द केटीना और राधे में भारत के सह-कलाकार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी।
