FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

वैलेंटाइन्स डे पर आमिर ने एक खूबसूरत नोट के साथ जारी किया फिल्म “लाल सिंह चड्डा” से करीना कपूर का लुक !

0 606

आमिर खान की फिल्म “लाल सिंह चड्डा” 2020 की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है l फिल्म हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक हैl इस साल आमिर सोलो रिलीज़ का मज़ा उठाएंगे l

वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी से नोट के साथ अपनी आगामी फिल्म “लाल सिंह चड्डा” से करीना कपूर का खूबसूरत लुक जारी किया l

आमिर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा :“पा लेने की बेचैनी, और खो देने का डर..
बस इतना सा है, ज़िंदगी का सफर.
#HappyValentinesDay Kareena. I wish I could romance you in every film… comes naturally to me 😉
Love.a”

आमिर खान को इस फिल्म के लिए बड़े ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है l आमिर खान एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी फिल्म की प्रत्येक भूमिका में अपनी अधिकतम क्षमता के साथ गहराई में लीन होने के लिए जाने जाते हैं। चाहे फ़िल्म का किरदार हो या फिर लुक, अभिनेता हर बार सब कुछ परफेक्शन के साथ पेश करने में यकीन रखते है।

टॉम हैंक्स की क्लासिक रीमेक, “लाल सिंह चड्डा” अभिनेता पहले से ही फिल्म में अपनी उपस्थिति के लिए प्रशंसा का पात्र बने हुए है और फ़िल्म को अधिक प्रामाणिकता देने के लिए, निर्माता वास्तविक स्थानों पर फ़िल्म की शूटिंग कर रहे है।

अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.