FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

“दबंग 3” में साई मांजरेकर अपने माता-पिता के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन l

0 752

इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म “दबंग 3” के साथ सई मांजरेकर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिसके मुख्य हीरो सलमान खान ने सई के सपनों को साकार कर दिया है। लेकिन इससे भी खास बात यह है कि “दबंग 3″ में वह अपने माता-पिता महेश मांजरेकर और मेधा मांजरेकर दोनों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हैं।

सलमान खान की दबंग 3 में महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा उनकी अर्धांगिनी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक तरह से मांजरेकर परिवार के लिए ऑन-स्क्रीन रीयूनियन होगा। अपने पहले सह-कलाकार सलमान खान द्वारा दबंग परिवार में उनका स्वागत करने के बाद, सई एम मांजरेकर अपने माता-पिता के साथ काम करते हुए वास्तव में घर की तरह महसूस कर रही है।

ऑन-स्क्रीन रीयूनियन से अभिभूत सई एम मांजरेकर ने साझा किया,”मेरे पिता के साथ जो सीन है, उसमें मेरी माँ भी है, जो इसे अधिक ख़ास बनाता है। इसकी शूटिंग के दौरान मैं उत्साह के साथ झूम रही थी। मैं अपने माता-पिता के साथ सेट पर थी और हम तीनों की विशेषता वाले एक सीन पर काम कर रही थी। मैं अपनी डेब्यू फिल्म में इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकती थी।”

वही, फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा के किरदार रज्जो के पिता के साथ महेश मांजरेकर एक बार फिर शराबी हरिया की भूमिका का दोहराते हुए नज़र आएंगे और मेधा मांजरेकर को हरिया की पत्नी की भूमिका में चुनने का सुझाव भी सलमान खान का ही था।

नवोदित अभिनेत्री सई एम मांजरेकर ने “दबंग 3” का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है और वह अपनी पहली फिल्म के लिए ख़ासा उत्साहित हैं।

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “दबंग 3” प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.