Bhushan Kumar और Akshay Kumar बॉक्स-ऑफिस पर एक सक्सेसफुल कॉन्बिनेशन रहे हैं, उनकी जोड़ी हमेशा एक ब्लॉकबस्टर सफलता सुनिश्चित करती हैं।
अपने सफल जोड़ी को अगले लेवल तक ले जाते हुए, भूषण और अक्षय ने अपनी अगली पेशकश ‘दुर्गावती’ को बॉक्स ऑफिस पर लाने के लिए फिर से हाथ मिलाया है, जहाँ ‘दुर्गावती’ के लीड रोल में भूमि पेडणेकर को देखा जाएगा ,वही भागामाथी और डिरेक्टर अशोक जी. फिल्म को बड़े पर्दे पर लाते हुए दिखाई देंगे। निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट करके बताया कि यह थ्रिलर फिल्म जनवरी 2020 में बॉक्स ऑफिस पर आ जाएगी।
इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, “भूषण और अक्षय के डेडली कॉन्बिनेशन ने बॉक्स ऑफिस पर अद्भुत काम किया है, चाहे वह भूल भुलैया, हमको दीवाना कर गए, एयरलिफ्ट, पटियाला हाउस, बेबी या उनकी नयी ब्लॉकबस्टर हाउसफुल 4 हो। उनकी इस लेटेस्ट अनाउंसमेंट ने, ‘दुर्गावती’ को जिसमें लीड रोल में भूमि पेडणेकर को देखा जाएगा, दर्शकों को बड़ी एक्सपेक्टेशनस् के साथ छोड़ दिया है, और यह हो भी क्यों ना, इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने हमेशा से ही दर्शकों को अच्छी फिल्में और बेहतरीन संगीत से रूबरू करवाया है।
प्रस्तुत है अक्षय कुमार (केप ऑफ गुड फिल्म्स) और भूषण कुमार (टी-सीरीज़) द्वारा निर्मित, विक्रम मल्होत्रा (अबूंदंतिया एंटरटेनमेंट), भूषण कुमार (टी-सीरीज़) और अशोक जी द्वारा हॉरर-थ्रिलर ‘दुर्गावती’ , जिसे जनवरी के बीच तक बड़े पर्दे पर देखी जाएगी।
