Big Boss की सबसे बड़ी प्रशंसक Ananya Panday जल्द बिग बॉस के सेट पर करेंगी “पति पत्नी और वो” का प्रचार!
टीन सेंसेशन Ananya Panday इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पति पत्नि और वो’ के प्रचार में व्यस्त है और सभी उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है। लेकिन इन दिनों अनन्या की उत्सुकता की वजह कुछ ओर है!
दरहसल Ananya Panday शो Big Boss की बहुत बड़ी प्रशंसक है। उन्हें यह शो इस कदर पसंद है कि अभिनेत्री ने अपने 17वें जन्मदिन पर बिग बॉस की थीम पर बना केक कट किया था जिसे उनकी माँ ने विशेष रूप से अन्याय की दीवानगी को देखते हुए आर्डर किया था,और अब अनन्या पहली बार बिग बॉस के सेट पर जाने के लिए तैयार है।
फ़िल्म “पति पत्नी और वो” की टीम जल्द सलमान खान के शो पर अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए नज़र आएगी जिसके लिए अनन्या ख़ासा उत्साहित है। इस शो की सबसे की बड़ी प्रशंसक होने के नाते यह निश्चित रूप से अनन्या के लिए एक यादगार लम्हा होगा!
अनन्या पांडे अपनी फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” में उल्लेखनीय शुरुआत के साथ अपने प्रशंसकों के बीच एक टीन सेंसेशन के रूप में फेमस हैं। और अब अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। खूबसूरत अदाकारा ने बेहद कम समय में अपने लिए एक जगह बना ली है और कई ब्रांड भी अपने नाम कर लिए है जो उनके चुलबुले और हंसमुख व्यक्तित्व के साथ मेल खाते हैं!
अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ के रीमेक में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी जो दिसंबर 2019 में रिलीज होगी, जबकि ईशान खट्टर के साथ उनकी फिल्म ‘काली पीली’ 12 जून 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।
