FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सारा अली खान की हालिया मैगज़ीन शूट से तसवीरें आई सामने!

0 520

 

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान ने बेहद कम समय में युवाओं के बीच अपनी जगह बना ली है और इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग स्किल्स और बेबाक फैशन सेंस के लिए जानी जाती है।

अभिनेत्री अक्सर प्रमुख मैगज़ीन पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरती रहती है और हर बार वह कुछ नया पेश करते हुए अपने प्रशंसकों को जिज्ञासु कर देती है।

हाल ही में, ग्राज़िया इंडिया के साथ उनके हालिया मैगज़ीन शूट से कुछ अनदेखी तसवीरें जारी की गई है जिसमें अभिनेत्री निस्संदेह बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आ रही है।

पहली फोटो में सारा अली खान एक एम्ब्रॉएडर्ड क्रॉप टॉप और शर्ट में नज़र आ रही है जिसमें वह सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक के साथ बहुत सुंदर लग रही है।

वही दूसरी तस्वीर में, वह लेटेक्स क्रॉप टॉप, लेदर इफ़ेक्ट लेगिंग, लेपर्ड प्रिंट ब्लेज़र और टेक्सचर्ड ‘हार्मोनी’ चूड़ियाँ पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

अगली फोटो के लिए वह एक स्नेकस्किन ड्रेस, ट्रेंच कोट और मेटल इयररिंग्स में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेर रही है।

और इस आखिरी फोटो में, अभिनेत्री एक ट्वीड जैकेट, स्कर्ट और एक्सेसरीज़ के साथ अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाते हुए नज़र आ रही है।

अभिनेत्री हाल फिलहाल स्पोर्ट्स ब्रांड से लेकर ज्वैलरी ब्रांड तक 11 ब्रांड को एंडोर्स कर रही है और केवल इस साल का उनका अनुमानित रेवेन्यू 30 करोड़ रुपये है जो निश्चित रूप से सारा अली खान को एक बहुमुखी अभिनेत्री बनाता है।

सारा जल्द इम्तियाज अली के साथ अपनी अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ और ‘कुली नंबर 1’ में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी और दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.