कबीर खान की फ़िल्म ’83 में Boman Irani पूर्व क्रिकेट-कमेंटेटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कबीर खान ने ग्लासगो में 5 जून को ’83 की शूटिंग शुरू कर दी है। अब, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, चिराग पाटिल, जिवा और हार्डी संधू के साथ अभिनेता Boman Irani भी फिल्म के कलाकारों की टुकड़ी में शामिल हो गए हैं।
फिल्म में महान पूर्व ओपेनिंग बल्लेबाज और विकेट कीपर, फारुख इंजीनियर का किरदार निभा रहे अभिनेता ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए साझा किया,”वह 1983 के विश्व कप के दौरान एकमात्र भारतीय कमेंटेटर थे। सह-कमेंटेटर ब्रायन जॉन्सटन के साथ उनकी कहानी मुख्य कथा के समानांतर चलती है।” भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक विश्व कप फाइनल के दौरान, जॉनसन ने इंजीनियर से मजाक में पूछा था कि अगर भारत जीतता है, तो क्या उस समय की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी भारत में एक पब्लिक हॉलीडे घोषित करेंगी, जिस पर उनके भारतीय समकक्ष ने कहा,”वह इस शो की एक शौकीन श्रोता हैं, और यह सुनने के बाद ही वह पब्लिक हॉलीडे घोषित कर देंगी।” और वास्तव में, इंजीनियर की भविष्यवाणी सही साबित हो गयी।
Boman Irani रविवार के दिन लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टीम में शामिल हो गए है। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,”मैं यहां कुछ दिनों के लिए शूटिंग करूंगा और फिर मुंबई में टीम में शामिल हो जाऊंगा। इस महान किरदार को निभाना एक बेहद सम्मान की बात है।” जब बोमन से पूछा गया कि क्या वे प्रिपरेशन के हिस्से के रूप में इंजीनियर से मिल चुके है तो उन्होंने बताया,”मैं इस साल विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर गया था और कुछ दिनों तक उसके साथ रहा। हमने भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी एक साथ देखा। यह इतना असली था जैसे अपने जवानी के हीरो से मिलना। मैं उनके घर पर रुका और भूमिका के लिए उनको समझने की कोशिश करते हुए हमने हँसी-मज़ाक के साथ शानदार वक़्त बिताया। ”
अभिनेता ने इस बारे में भी खुल कर बात की है कि साजिद नाडियाडवाला, रिलायंस एंटरटेनमेंट और मधु मंटेना द्वारा निर्मित फिल्म में उन्हें किस बात ने आकर्षित किया, जिसमें वे कमेंटेटर के बॉक्स से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नज़र आएंगे।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
