भारत की लकी चार्म के इर्दगिर्द चर्चा पैदा करने के बाद, दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर आगामी फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ से भारत की लकी चार्म ज़ोया सोलंकी का पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें सोनम कपूर और दुलकर सलमान मुख्य भूमिका निभा रहे है।
इस मोशन पोस्टर में सोनम कपूर अपनी चमकदार मुस्कान के साथ क्रिकेट बैट और हेलमेट हाथ में पकड़े हुए देवी अवतार में नज़र आ रही है। दुलकर सलमान ने भारत की लकी चार्म से परिचय करवाते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा,”And here she is! The lucky charm of India, Zoya Solanki. She is winning hearts everywhere with #TheZoyaFactor, let’s see if she can win mine! @sonamakapoor #AbhishekSharma @Pooja_Shetty @aartims @foxstarhindi @ad_labsfilms”
जोया फैक्टर, जोया सिंह सोलंकी नाम की एक राजपूत लड़की के बारे में है, जो एक विज्ञापन एजेंसी में एक कार्यकारी के रूप में अपनी नौकरी के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम से मिलती है और 2010 क्रिकेट विश्व कप में टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है। आखिरकार, ज़ोया को कप्तान निखिल खोड़ा से प्यार हो जाता है, जो भाग्य और अंधविश्वास में विश्वास नहीं करता है।
‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है!
फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Who needs Nimbu Mirchi, when you have Zoya Solanki! India’s lucky charm is here to turn tables around for you. #TheZoyaFactor @dulQuer #AbhishekSharma @Pooja_Shetty @aartims @foxstarhindi @ad_labsfilms pic.twitter.com/3BPrpBL2CD
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) August 22, 2019
