साल 2019 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, Chhichhore’ का ट्रेलर फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रिलीज किया जाएगा क्योंकि नितेश तिवारी की यह फ़िल्म तीन दोस्त, उनकी दोस्ती और कैसे यह तिकड़ी रीयूनियन के लिए एक साथ आती है, इस पर आधारित है। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर अभिनीत Chhichhore’ ने अभी से सुर्खियाँ बटोरनी शुरू कर दी हैं और इसे साल 2019 की जबरदस्त हिट फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
Chhichhore’ का निर्देशन दंगल के नितेश तिवारी द्वारा किया गया है। दंगल की रिलीज को 3 साल हो गए हैं और इस तथ्य से नकारा नहीं जा सकता कि दंगल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है जिसे न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सरहाया गया है और ये ही वजह है कि फ़िल्म Chhichhore’ सुर्खियों के गलियारों में छाई हुई है। यह नितेश तिवारी की अगली फ़िल्म और शानदार फिल्म बनाने के लिए प्रसिद्ध नितेश इस फ़िल्म के साथ वापसी कर रहे है जिसने दर्शकों को फ़िल्म के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
फ़िल्म के पोस्टर रिलीज ने पहले से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को नीतेश तिवारी के निर्देशन के बारे में उत्साहित कर दिया है जिसमें उनके पसंदीदा कलाकार अनदेखे किरदार में नज़र आ रहे है। फिल्म के बारे में अभी तक केवल इतना ही खुलासा किया गया है कि यह तीन दोस्तों की कहानी है जिन्हें रीयूनियन एक बार फिर एक दूसरे के सामने ला खड़ा कर देता है। हम सब इस बात से तो वाकिफ़ रखते है कि सबसे सरल कहानियाँ सबसे शक्तिशाली होती हैं और जब नितेश तिवारी के निर्देशन की बात आती है तो यक़ीनन यह पैसा वसूल फ़िल्म होगी!
यह बहुप्रतीक्षित फ़िल्म नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडूक्शन हाउस के तले बनाई जा रही है। Chhichhore’का निर्देशन नितेश तिवारी द्वारा किया गया है, जिसे फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। फ़िल्म इस साल 30 अगस्त, 2019 को देशभर में रिलीज होगी।
Trending
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
- A STAR STUDDED WORLD PREMIERE FOR MARVEL STUDIOS’ “DEADPOOL & WOLVERINE” IN NEW YORK
