जूरी के अध्यक्ष और फिल्म निर्माता Rajkumar Hirani ने तीसरे मलेशिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह की बढ़ाई शोभा!
बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध फिल्मकारों में से एक, Rajkumar Hirani प्रतिष्ठित मलेशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे एडिशन में शरीक हुए और इस प्रतिष्ठित वैश्विक फेस्टिवल में दुनिया भर के कई प्रमुख नामों को एक साथ एक छत के नीचे नज़र आये।
इस समारोह में उपस्थित लोगों में, फिल्म फेस्टिवल के एंबेसडर सिंज ली और ब्रोंट पलाराए, मलेशिया गोल्डन ग्लोबल अवार्ड्स के ज्यूरी मेंबर Rajkumar Hirani (भारत), किम ह्युंग कू (कोरिया), जोको अनवर (इंडोनेशिया), सेसिलिया यिप (हांगकांग) और हो यूहांग (मलेशिया) शामिल हुए थे। मलेशिया गोल्डन ग्लोबल अवार्ड्स के जूरी अध्यक्ष राजकुमार हिरानी इस मौके पर अन्य प्रमुख नामों के साथ उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाते हुए नज़र आये।
तीसरे मलेशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर की 25 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया और इस दौरान पांच संगोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म निर्माण के सफ़र पर ध्यान केंद्रित करते हुए, Rajkumar Hirani को इस आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल को आधिकारिक तौर पर सात दिनों के लिए आयोजित किया गया था और भारत को सर्वोच्च स्थान पर देखना एक गर्वित क्षण था।
मलेशिया जैसे एशियाई बाजारों में सीमाओं के पार अपनी परियोजनाओं के लिए लोकप्रियता हासिल करने वाले Rajkumar Hirani एक ऐसा नाम है जिन्होंने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मैप पर एक पहचान दिला दी है। अपनी हालिया फिल्म “संजू” के लिए Rajkumar Hirani दुनियांभर में प्रशंसा प्राप्त कर चुके है और अपनी 3 इडियट्स जैसी फिल्मों के लिए उन्हें आज भी दुनिया भर के दर्शकों द्वारा खूब सरहाया जाता है।
3 इडियट्स, मुन्ना भाई एमबीबीएस और कई अन्य ब्लॉकबस्टर हिट देने वाले फ़िल्म निर्माता हाल ही में ‘शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में भी शरीक हुए थे, जहां उनकी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म संजू स्क्रीनिंग की गई थी।
