प्रशंसकों ने शो के अनोखे कांसेप्ट और लॉन्च के लिए ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ और #OperationPyaar किया ट्रेंड!
प्रशंसकों ने शो के अनोखे कांसेप्ट और लॉन्च के लिए ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ और #OperationPyaar किया ट्रेंड!*
हाल ही में, भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के आगामी शो, ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ के साथ एक अनोखा लॉन्च देखने मिला, जहां अभिनेता और सर्जन एक मंच पर प्यार और व्यस्त करियर के दिलचस्प संतुलन के बारे में बातचीत करते हुए नज़र आये थे। वही, आज प्रशंसक पूरे सोशल मीडिया पर कीवर्ड ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ के साथ-साथ #OperationPyaar को जमकर ट्रेंड कर रहे हैं, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और इस यूनिक कांसेप्ट के लिए प्रशंसकों द्वारा खूब सरहाया जा रहा है।
प्रशंसकों ने कुछ तरह की तारीफ़:
Too much work… too less time… what should people do about their personal relationship Kahaan Hum Kahaan Hum #OperationPyaar
— Tech Spirited (@techspirited) June 15, 2019
Kahaan Hum Kahaan Hum #OperationPyaar will show how the lovers will balance out their busy lives for each other. pic.twitter.com/vnRH69iPMD
— PʀᴀᴛʏᴜꜱH (@PratyushSRKian) June 15, 2019
When work has always been someone's life, how to make time for a relationship Kahaan Hum Kahaan Hum #OperationPyaar
— राнʋℓ (@Dilli_Wala_BF) June 15, 2019
Hope my girlfriend learns something from this! Kahaan Hum Kahaan Tum #OperationPyaar pic.twitter.com/lfmcyk8zgv
— Tahir Akhtar Khan (@TahirKhan_INC) June 15, 2019
This show looks damn interesting! I am actually loving the narrative of how couples struggle to manage a relationship in modern times! Kahaan Hum Kahaan Tum #OperationPyaar pic.twitter.com/terUsYspGN
— Saurabh Malhotra (@MalhotraSaurabh) June 15, 2019
हफ्ते की शुरुवात में, मुख्य जोड़ी दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर के साथ-साथ मंच पर सर्जन्स और अन्य टेलीविज़न अभिनेताओं की उपस्थिति में आयोजित इस इवेंट में, शो की अनूठी अवधारणा को बरकरार रखा गया और अब सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हैशटैग #Operation Pyaar के साथ यह प्रशंसकों के बीच सराहना का पात्र बना हुआ है, जहां देश की जनता इस शो की कहाँनी से खुद को रिलेट कर पा रही है।
यह अनोखा लॉन्च इवेंट बेहद सफ़ल साबित हुआ जिसे प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और साथ ही प्रशंसक यह देखने के लिए बेहद उतसाहित है कि कैसे दो व्यस्त प्रोफ़ेशन में होने के बावजूद वह अपनी ज़िंदगी में प्यार की गूंज को बरकरार रखते है। इस मौके पर शो की लीड जोड़ी दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर जाने-माने टेलीविजन अभिनेताओं के साथ-साथ डॉक्टरों और सर्जनों के साथ बातचीत करते हुए नज़र आये, जहाँ सभी ने दो अलग-अलग व्यस्त इंडस्ट्री की जटिलताओं पर चर्चा की और इसी के साथ स्टार प्लस द्वारा किया गया यह अनोखा प्रोमोशन बेहद सफ़ल रहा।
यह अनोखा सम्मेलन शहर में आयोजित किया गया था जिसमें दोनों विभाग के दिग्गज अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगाते हुए नज़र आये। इस समारोह में अदा खान, रश्मि देसाई, तनाज़ कुर्रिम और अलीशा पंवार जैसी अभिनेत्रियों के साथ-साथ शहर के टॉप सर्जन डॉक्टर अमनदीप गुजराल (स्पाइन सर्जन), विराल देसाई (प्लास्टिक सर्जन) उपस्थित थे जो इस अनूठे कॉन्सेप्ट की प्रशंसा करते हुए नज़र आये।
शो “कहाँ हम कहाँ तुम” में एक नई अवधारणा के साथ एक नई प्रेम कहानी देखने मिलेगी जो समकालीन समय में प्रेम और रिश्तों पर नए सिरे से आधारित है।
दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर की एक नई जोड़ी के साथ जो क्रमशः एक अभिनेत्री और सर्जन का किरदार निभा रहे है, यह आगामी शो में दो अलग-अलग दुनिया से वास्ता रखने वाले दो पात्रों की कहानी है, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ दो अलग-अलग पेशे से तालुख रखते हैं। शो के पहले ट्रेलर में सैफ अली खान द्वारा ऑन-स्क्रीन जोड़े का परिचय दिया गया जिसने दर्शकों के जहन में सवाल खड़े कर दिए है कि भले ही उनके दिल एक हैं, लेकिन क्या वे एक दूसरे को समझने में कामयाब होंगे, जहाँ दो डिमांडिंग कैरियर होने के साथ-साथ कोम्प्रोमाईज़ की आवश्यकता है।
