Ashutosh Gowariker की फिल्म पानीपत लंबे समय से चर्चा में है। Ashutosh की यह मैग्नम ओपस फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होगी। Ashutosh की इस पीरियड ड्रामा फिल्म में अर्जुन कपूर के लुक और फिल्म की बेहतरीन स्टार कास्ट को लेकर तो लगातार चर्चाएं हो ही रही हैं।
अब Ashutosh ने फिल्म से एक ऐसा नाम जोड़ दिया है, जो कि दर्शकों के लिए एक उम्दा सरप्राइज से कम नहीं होगा। जी हां, उनकी फिल्म पानीपत से एक ऐसा लीजेंडरी नाम जुड़ गया है, जिनकी अदाकारी के दीवाने दर्शक कई दशक से रहे हैं। वह वेटरन अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि दमदार अभिनेत्री Zeenat Aman हैं। जी हां, आशुतोष ने लीजेंडरी अभिनेत्री Zeenat Aman को अपनी इस फिल्म में शामिल कर लिया है।
खबर के मुताबिक Zeenat पानीपत फिल्म में सकीना बेगम का किरदार निभाने जा रही हैं। यह बात जगजाहिर है कि सकीना बेगम की भूमिका पानीपत की लड़ाई में अहम रही थी । सकीना , जिन्होंने होशियारगंज के राज्य काज में अपने शर्तों और अपने दमखम पर पहचान दिलाई। साथ ही वहां की राजनीति में भी अपनी सूझ बूझ से भी अहम भूमिका निभाई थी । जाहिर है कि जबकि फिल्म इसी विषय पर आधारित है तो इस लिहाज से यह किरदार बेहद खास था। आशुतोष ने जाहिर है कि इस किरदार के लिए कलाकार का चयन सोच समझ कर ही किया होगा। Zeenat, जिन्होंने अपने करियर में कई यादगार और सशक्त भूमिकाएं निभाई हैं, Ashutosh ने उन्हें अपनी फिल्म में एक स्पेशल भूमिका निभाने के लिए राजी कर लिया है। Zeenat फिल्म में एक स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस में होंगी। हालांकि यह स्पेशल अपीयरेंस है, लेकिन फिल्म की कहानी में इस किरदार की अहम भूमिका होगी।
Ashutosh Zeenat के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं । वह कहते हैं ” मेरे लिए वाकई यह सौभाग्य की बात है और में गर्व महसूस कर रहा हूं कि Zeenat Aman को निर्देशित करने का मौका मिल रहा है। उनकी ऐसी कई फिल्में हैं, जो मेरी पसंदीदा फिल्में रही हैं और मैं उनके काम को हमेशा पसंद करता रहा हूं। उनके बारे में जो सबसे खास बात है, जो मुझे आकर्षित करती है कि इतनी बड़ी स्टार और इतने स्टारडम होने के बावजूद काफी विनम्र हैं। यहीं उन्हें खास बनाता है।
Ashutosh आगे कहते हैं कि वह Zeenat Aman के लुक को रिवील करने के लिए भी बेकरार हैं, लेकिन फिलहाल वह लुक जाहिर नहीं कर सकते हैं।
एक दिलचस्प बात यह भी है कि वर्ष 1989 में आशुतोष ने अनंत बलानी की मिस्ट्री फिल्म गवाही में जीनत के साथ अभिनय भी किया था। ऐसे में एक बार फिर से दोनों साथ जुड़ने जा रहे हैं। इस बात से भी आशुतोष काफी खुश हैं।
बता दें कि जीनत इस हफ्ते के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।
बताते चलें कि पानीपत फिल्म की कहानी पानीपत के तीसरे बैटल जो कि वर्ष 1761 में 14 जनवरी को लड़ी गई थी, जो कि ऐतिहासिक लड़ाई मानी जाती है। इस पर ही आधारित है। भारत के इतिहास में यह अहम लड़ाई रही है । यह लड़ाई मराठा साम्राज्य और अफानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई थी, जिन्हें दोअब के रोहिला अफगान और अवध के नवाबों का भी समर्थन प्राप्त था।
बताते चलें कि Ashutosh की इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्माण सुनीता गवारीकर के होम प्रोडक्शन एजीपी एल और रोहित शेलतकर के बैनर विजन के अंतर्गत हो रहा है। फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
Trending
- Pratap का ट्रेलर रिलीज़,एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया, हो गया सब उलट-पुलट
- सैयामी खेर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल: “शूटिंग के पहले दिन जैसा जुनून और उत्साह आज भी”
- Drishyam The Conclusion का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 4 दिन में ₹300 करोड़ पार
- Optimystix Entertainment का Game Changer दांव
- Lata Mangeshkar कैसे बनीं गायिका?
- क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?
- ‘ये प्रेम मोल लिया’ शादी और प्रेम के रंग में रंगी सूरज बड़जात्या की दुनिया
- Movie Review Mrs : इतनी ज़रूरी फ़िल्म है कि इसे जितनी भाषाओं में बनाया जाय कम है
- Abhishek Banerjee reveals that real reason to do a special cameo in Rajkummar Rao’s debut production, Toaster; reveals he didn’t even give a second thought before saying yes
- Singer & Actress Lisa Mishra to perform with Global Icon Ed Sheeran in Delhi on February 15
