Deepika Padukone मंगलवार की सुबह मेट गाला 2019 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आई और अभिनेत्री किसी सपनों की पारी से काम नहीं लग रही है और Deepika के इस लुक ने हर किसी के होश उड़ा दिए है।
इस मौके पर ग्लोबल आइकन पिंक लुरेक्स जैक्वार्ड के जैक पोसेन कस्टम गाउन में नज़र आई, अभिनेत्री ने अपने 3डी प्रिंटेड ड्रेस को परफ़ेक्ट मेकअप और स्टायलिश हेयरस्टाइल के साथ इस थीम लुक को पूरा किया जिसमें वह बला सी खूबसूरत नज़र आ रही थी।
Deepika Padukone के फैंस को उनका यह लुक पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अपने इस लुक के लिए खूब प्रशंसा और सरहाना बटोर रही है।

मेट गाला के रेड कारपेट की भव्यता को निश्चित रूप से इसके थीम से समझा जा सकता है। मेट 2019 कॉस्टयूम प्रदर्शनी का विषय “कैम्प: नोट्स ऑन फैशन” है। गाला में उपस्थित होने वाले ग्लोबल स्टार्स थीम अनुसार कॉस्टयूम की प्रदर्शनी करते हुए नज़र आते है। यह प्रदर्शनी सुसान सोंटेग के 1964 के निबंध से प्रेरित है जो कैम्प को “लव ऑफ़ द अननेचुरल: ऑफ अर्टिफाइस एंड एगज़ज़रेशन” के रूप में परिभाषित करता है।
Deepika Padukone अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म xxx रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज की रिलीज के साथ पहली बार 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरते हुए नज़र आई थी। फ़िल्म में वह विन डीजल के साथ दिखाई दीं थी जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा पसंद किया गया था। फूल से बने क्राउन के साथ टॉमी हिलफिगर द्वारा बनाई गई स्लिप-ड्रेस पहने, Deepika ने उस वर्ष की थीम के साथ एक सही ग्राफ स्थापित कर दिया था।
पिछले साल दूसरी बार गाला के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हुए, Deepika डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिज़ाइन किये गए एक अटेलियर कॉउचर में बेहद खूबसूरत लग रही थी। पिछले साल के मेट गाला की थीम “हेवनली बॉडीज: फैशन एंड द कैथोलिक इमेजिनेशन” थी, जिसे फॉलो करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन Deepika ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था।
लेडी गागा, रिहाना जैसी अन्य उपस्थितियों के बीच, बॉलीवुड की प्रमुख स्टार ने निश्चित रूप से भारत को अपने संसारिक विकल्पों और वैश्विक उपस्थिति के साथ ग्लोबल मैप पर एक अलग पहचान दिला दी है। एक क्वीन की तरह रेड कार्पेट पर चलते हुए Deepika ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।
