बॉलीवुड स्टार नवाजउद्दीन सिद्दीकी अपने एक्टिंग और अलग स्क्रिप्ट की चॉइसेस के लिए जाने जाते है…. फिल्में जैसे रमन राघव 2.0 से लेकर Scared Games जैसी वेब सीरीज तक….और अब जल्द ही नवाज एक बांग्लादेशी फिल्म में नजर आएंगे…

नवाजउद्दीन सिद्दीकी बांग्लादेशी फिल्ममेकर मुस्तफा सरवर फ़ारूक़ी की फिल्म ‘No Land’s Man’ में नजर आएंगे….इतना ही नहीं, नवाज इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी करेंगे…बेसिक्ली अंग्रेजी भाषा में ये फिल्म एक साउथ एशियाई युवक की कहानी होगी….जो उसके अमेरिका में एक ऑस्ट्रेलियन लड़की से मिलने के बाद अलग तरह से शेप लेगी….फिल्म ट्रैजिडी, कॉमेडी, व्यंग का मिलाजुला मिश्रण होगी….
सिद्दीकी ने इस साल ‘Photograph’ और ‘Manto’जैसी शानदार फिल्में की…वहीं उनके ए-लिस्ट वर्क में ‘Lion’, ‘The Lunchbox’, ‘Miss Lovely’, ‘Gangs of Wasseypur’ और ‘Kahani’ जैसी फिल्में शामिल है…नवाज के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद शानदार है….जो आजकल की इस अलग तरह की दुनिया को मजबूत कटाक्ष के साथ पेश करती है…मुझे लगा कि मुझे इस फिल्म से जरूर जुड़ना चाहिए…क्योंकि इस तरह की कहानियों को दर्शकों के सामने लाना जरूरी है…
मशहूर बांग्लादेशी अभिनेत्री नुसरत इमरोज़ तिशा (टेलिविज़न फेम) और फ़ारूक़ी अपने चैबियल आउटफिट के जरिए इसको को-प्रोड्यूस करेंगे…तो वहीं बांग्लादेशी समूह द स्वायर की तरफ से अंजन चौधरी होंगे….और नवाजउद्दी सिद्दीकी अपनी मैजिक इफ फिल्म्स के जरिए इसके निर्माण में शामिल होंगे…
‘No Land’s Man’ ने 2014 में मोशन पिक्चर एसोसिएशन और एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स का स्क्रिप्ट डेवलपमेंट फंड जीता था…वहीं फिल्म की स्क्रिप्ट बुसान में एशियन प्रोजेक्ट मार्केट का हिस्सा थी… और उसी साल इसे भारत के फ़िल्म बाज़ार में बेस्ट प्रोजेक्ट के तौर पर भी चुना गया…फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के दौर में है और इसकी प्रिंसिपल फोटोग्राफी इस साल के आखिर में शुरू होगी….
आपको बता दें कि मुस्तफा सरवर फ़ारूक़ी की फिल्म ‘टेलीविज़न’ साल 2012 में बुसान फ़िल्म समारोह की समापन फ़िल्म थी…वहीं उनकी लैटेस्ट टैरेरिस्ट ड्रामा ‘Saturday Afternoon’ इस महीने के अंत में मास्को में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी…
