FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

गुजरे जमाने में पिरोई कलंक कथा

0 641

करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक का ट्रेलर आज सबके सामने आ गया.. वैसे फिल्म का टीजर भी काफी भव्य तरीके से लॉन्च हुआ था मगर ट्रेलर की खासियत अलग है जो हम आपको बताएंगे..आलिया भट्ट की आवाज के साथ ट्रेलर की शुरुआत होती है.. रूप कहती है ‘ गुस्से में लिए गए मेरे एक फैसले ने हम सबकी जिंदगी बरबाद करके रख दी.’ 1940 की पृष्ठभूमि में फिल्म सेट है..


ट्रेलर में डायलॉग भी हैं जोकि फिल्म में रिश्तों की उलझनों के बीच मोहब्बत की कहानी कह रहे रहे हैं.. फिल्म में माधुरी दीक्षित-बहार बेगम, संजय दत्त-बलराज चौधरी, आलिया भट्ट-रूप, सोनाक्षी सिन्हा-सत्य चौधरी, वरुण धवन-जफर और आदित्य रॉय कपूर-देव चौधरी का किरदार निभा रहे हैं. ‘कलंक’ को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर्स करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.