FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

मिर्ज़ापुर का दूसरा सीज़न नहीं देखने वाले लोगों के लिए टीम के पास है एक ख़ास मैसेज: नहीं देखे; गलती किये!

0 355

सिर्फ एक सवाल ‘कब आ रहा है मिर्जापुर?’ के साथ पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित करने के बाद, अमेज़न प्राइम वीडियो ने 23 अक्टूबर को अपनी सबसे लोकप्रिय अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ मिर्जापुर का दूसरा सीज़न रिलीज़ कर दिया है। अच्छी समीक्षा और कई तालियां बटोरने वाली सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, रसिका दुग्गल सहित कई कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

कास्ट और सीरीज़ के गज़ब फैनडम को ध्यान में रखते हुए, हर कोई मिर्ज़ापुर में बचे हुए लोगों का भाग्य देखने के लिए उत्साहित था। हालांकि, वे लोग जो अभी तक इस दुनियां से अनजान है, उनके लिए अविश्वसनीय कलाकारों ने एक कॉमन संदेश शेयर किया है।

अमेज़न ने अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन साझा करते हुए लिखा,”mirzapur nahi dekhe? galti kiye 😤”

https://www.instagram.com/p/CHPboKtobSJ/

*पंकज त्रिपाठी उर्फ ​​कालीन भैया ने कहा*, “मिर्ज़ापुर एक ऐसा शो है जो मेरे दिल के बहुत करीब है और यह दुनिया भर में इसके विशाल प्रशंसकों के वजह से नहीं है, बल्कि यह उन चुनिंदा शो में से एक है जिसमें एक दिलचस्प कहानी है और एक ग्रिपिंग कांसेप्ट है। यह हाइप वास्तव में रियल है और इस बात पर विश्वास करने के लिए आपको यह देखना होगा। जैसे वे कहते हैं, खाना चखने पर ही स्वाद पता चलता है। और मिर्ज़ापुर में जो स्वद है ये सबको पता है। इस शो को मिस कर के आपने कालीन भैया का ही नहीं पंकज त्रिपाठी का भी दिल दुखाया है। नहीं देखे; गलती किये!”

*अली फज़ल उर्फ ​​गुड्डू भैया ने साझा किया*, “हम सभी जानते थे कि मिर्ज़ापुर का लॉयल फैनबेस, सीजन 2 पर भी उतना ही प्यार बरसाएंगे। उम्मीदें अधिक होने के साथ और हर कोई जब सालों से दूसरे सीज़न का इंतज़ार कर रहा था, हम सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे और ‘कब आ रहा है मिर्जापुर’ का शानदार तरीके से जवाब दिया है। आपने देखा कि कालीन भैया ने एक बहुत बड़ी गलती की है, जिंदा छोड दीये हमको, गलती किये। आप वो गलती कभी मत करना, क्योंकि अगर अभी तक नहीं देखे; गलती किये!”

*रसिका दुग्गल उर्फ ​​बीना त्रिपाठी ने कहा* कि बीना त्रिपाठी ने मिर्जापुर 2 में पूरे त्रिपाठी खानदान को नीचे लाने की योजना बनाई है। मिर्जापुर 2 की किटी में अनगिनत चीजें हैं और इसे न देखना नुकसान दायक होगा, खासकर अगर आपने पहला सीजन देखा है। अगर आपने कोई भी सीजन को नहीं देखा है, तो अब समय है भौकाल-भरी दुनिया में प्रवेश करने का। इस शो पर सबको गलता की साजा मिलती है। तो ये शो देख लो, क्योंकि नहीं देखोगे तो गलती करोगे।”

जिन लोगों ने मिर्जापुर देखा है, वे जानते हैं कि इस शो ने किस महाकाव्य विरासत को बनाया है और जो लोग नहीं जानते हैं तो हम पर एक एहसान कीजिये और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर लॉग इन करिए और आज ही मिर्जापुर देखिए, क्योंकि अगर नहीं देखोगे, गलती करोगे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.