
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपने दर्शकों को बहुप्रतीक्षित फिल्म शकुंतला देवी के लॉन्च के एक दिन बाद ही शानदार अनुभव दिया है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की बायोग्राफिकल ड्रामा शकुंतला देवी में गणित विशेषज्ञ की भूमिका निभा रही विद्या बालन को एक वीडियो में देखा गया है, जहां वह अभिषेक बच्चन, निथ्या मेनन और अमित साध अभिनीत अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ ब्रीद: इन टू द शैडोज़ के रहस्यों को समझने के लिए अपने गणितीय कौशल का उपयोग कर रही हैं।
‘वास्तविक जीवन में गणित का उपयोग कौन करता है’, इस सामान्य विचार का प्रदर्शन करते हुए, विद्या ने कुछ ही समय में सिया के अपहरण दृश्य को डिकोड कर दिया है। जांच के दौरान, यह पता चला है कि अपहरणकर्ता ने हीलियम से भरे गुब्बारों के साथ सीसीटीवी के दृश्य को अवरुद्ध कर दिया था। जबकि हम में से कई लोग हतप्रभ रह गए थे, वही विद्या ने बताया कि यह संभव है अगर गुब्बारे हवा की एक निश्चित मात्रा से भरी हों और आदमी की ऊंचाई 6’4 हो। इसके अलावा, विद्या ने कई अन्य रहस्यों को डिकोड किया और बताया कि गणना से सब कुछ पता चल सकता है, जिसमें कबीर सावंत के थप्पड़ की गति के साथ-साथ डॉ अविनाश के रूप में अभिषेक बच्चन द्वारा सही एंगल में अदृश्य होने से कैमरों को चकमा देना, सब कुछ शामिल है। हालाँकि, एक बात जो विद्या भी पता नहीं लगा सकी कि आखिर “सी -16” के पीछे क्या रहस्य है?
यानी, अब यह एक ऐसी पहेली बन गयी है जो गणित विशेषज्ञ की समझ से भी बाहर है!!
वीडियो लिंक: https://youtu.be/cK1yk2UfH-U
विद्या बालन की मुख्य भूमिका के साथ ‘शकुंतला देवी’, गणित प्रतिभा, लेखक और ज्योतिषी के असाधारण जीवन पर एक जीवनी नाटक है, जो मानव कंप्यूटर के रूप में लोकप्रिय थी। फ़िल्म में सान्या मल्होत्रा उनकी बेटी की भूमिका में है और अनु मेनन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित है।
