FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

जयदीप अहलावत उर्फ़ हाथीराम चौधरी सच्चाई की तलाश में ‘पाताल लोक’ से तय करेंगे अपना रास्ता!

0 562

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की आगामी मूल श्रृंखला “पाताल लोक” ने अपने नैतिक रूप से भ्रष्ट पात्रों के रहस्योद्घाटन के साथ दर्शकों को स्तब्ध कर दिया है। दुर्भाग्यपूर्ण और हिंसक घटनाओं की एक श्रृंखला के साथ, यहाँ दिल्ली के एक कमज़ोर हाथीराम चौधरी की कहानी से पर्दा उठाया जाएगा; जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता जयदीप अहलावत द्वारा अभिनीत है।

जयदीप यानी हाथीराम दर्शकों को मीडिया और राजनीतिक सत्ता की पिछली गलियों से वाकिफ़ करवाएंगे। अपने परिवार, वरिष्ठों और नौकरी द्वारा लगातार कमजोर समझे जाने से परेशान, अपने जीवन के सबसे बड़े मामलों में से एक पर खुद को साबित करना ही हाथीराम का एकमात्र मकसद है। अपने इस सफ़र के दौरान, वह नरक के अंधेरे में उलझा जाता हैं जहाँ वह अपने आत्म-मूल्य को साबित करने की कोशिश करता है और न्याय चाहता है।

न्याय की खोज में कमजोर लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ, क्या हाथीराम की लड़ाई खुद को साबित करने के लिए होगी? या उनकी सभी जाँच का परिणाम कुछ ऐसा होगा, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी?

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर अमेज़ॅन मूल श्रृंखला पाताल लोक 15 मई, 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.