FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सलमान खान, प्रभु देवा और किच्चा सुदीप ने चेन्नई में “दबंग 3” के प्रचार के दौरान “मुन्ना बदनाम” पर जमकर किया डांस!

0 658

सलमान खान की “दबंग 3” इस हफ्ते रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और सुपरस्टार अपनी फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सलमान इन दिनों अपने सह-कलाकार किच्चा सुदीप, सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक प्रभु देवा के साथ चेन्नई में फ़िल्म का प्रचार कर रहे हैं।

इस प्रमोशनल इवेंट के दौरान, चुलबुल पांडे, प्रभु देवा और किच्चा सुदीप ने “मुन्ना बदनाम” पर थिरकते हुए भीड़ में जोश का गुबार भर दिया और दोनों ही कलाकार इस गाने के हुक स्टेप पर जमकर रंग जमाते हुए नज़र आये।

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “दबंग 3” प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो इस हफ़्ते 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.