FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अक्षय कुमार अभिनीत साजिद नाडियाडवाला की ‘बच्चन पांडे’ का नया लुक और नई रिलीज़ तारीख़ आई सामने!

0 925

अक्षय कुमार अभिनीत साजिद नाडियाडवाला की “बच्चन पांडे” की घोषणा जुलाई 2019 में की गई थी और 2020 की क्रिसमस पर रिलीज़ के लिए तैयार थी, लेकिन अब यह फिल्म 22 जनवरी 2021 में रिलीज़ होगी।

अक्षय कुमार ने नई रिलीज़ डेट के साथ फिल्म से नया लुक जारी कर दिया है। फ़िल्म के नए पोस्टर में, अक्षय अपने क्लोज़-अप लुक में दाढ़ी, लुंगी, कई सोने की चेन और माथे पर एक लाल हेडबैंड के साथ नज़र आ रहे है।

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर औपचारिक घोषणा करते हुए लिखा, “Anytime @aamir_khan, we’re all friends here 🙃 Presenting – new look, new release date. Coming on 22nd January, 2021. In and as #BachchanPandey! #SajidNadiadwala
@farhad_samji @kritisanon”

साल 2019 में, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने उद्योग में 65 साल पूरे कर लिए है और सुपर 30, छिछोरे व हाउसफुल 4 के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट की हैट्रिक पूरी करने में सफ़ल रहे है।

‘बच्चन पांडे’ का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया जाएगा और इसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जाएगा। पिछले साल, हाउसफुल 4 के साथ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार करने के बाद, “बच्चन पांडे” के साथ अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर सहयोग कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.