FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

कैसे Katrina Turquotte बन गईं कटरीना कैफ !!

कैसे Katrina Turquotte बन गईं कटरीना कैफ !!

0 797

कैसे Katrina Turquotte बन गईं कटरीना कैफ !!

16 जुलाई यानि जवां दिलों की धड़कन..देश के लाखों करोड़ों लोगों की चाहत..बड़े परदे की सबसे खूबसूरत चेहरों में से एक और कह लीजिए एक बहुत ही मजबूत ब्रांड बन चुकीं कैटरीना कैफ का जन्मदिन.सबसे पहले फिल्मसिटी वर्ल्ड की पूरी टीम की तरफ से उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई.वो हमेशा खुश रहें, कामयाब रहें और उनकी खूबसूरती और एक्टिंग डांस लोगों को दीवाना बनाता रहे यही दुआ है.दोस्तों आज कटरीना कैफ के सफर पर आपको लिए चलते हैं..कैसे उनकी शुरुआत हुई..ब्रिटिश ओरिजिन की ये लड़की कैसे बॉलीवुड की चहेती बनी आज हम आपको बताएंगे.

कटरीना ने 14 साल की उम्र से की मॉडलिंग

कटरीना की पैदाइश 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में हुई जहां उन्हें अपनी मां का सरनेम टॉरकोटे मिला..अब क्या वजह रही ये सरनेम हटाने की और कैफ लगाने की वो हम आपको आगे बताएंगे..कटरीना जब छोटी थीं तभी उनके माता पिता का तलाक हो गया था..उनके डैड मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के ब्रिटिश कारोबारी थे..कटरीना ने कई इंटरव्यू में ये कहा है कि पिता क्या होते हैं उन्हे कभी पता नहीं चला..कटरीना को पाला पोसा बड़ा किया और काबिल बनाया उनकी माता सुसैना ने..सुसैना शुरु से ही एक सोशल वर्कर रहीं हैं..जिनके कारण कैटरीना को कई देशों में रहना पड़ा..हांगकांग से चाइना, फिर जापान, जापान से फ्रांस और स्विटजरलैंड, लेकिन भारत आने से पहले वो तीन साल तक लंदन में रहीं.

मां सुसैना के साथ कटरीना

सिर्फ 14 साल की उम्र में कटरीना ने हवाई के ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीता…वहीं से उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने लगे..फिर लंदन फैशन वीक में लंदन के फिल्मकार कैजाद गुस्ताद ने उन्हें देखा और फिल्म बूम में साइन किया.लेकिन बॉलीवुड आकर उन्हें एहसास हुआ कि कैटरीना यहां लोगों को कैटरीना टॉरकोटे बोलने में काफी दिक्कत हो रही है..इसलिए उन्होने अपने पिता का सरनेम कैफ जोड़ लिया जिस नाम से उनकी पहचान बनी.

बूम के स्क्रीनटेस्ट में कटरीना

हालांकि बूम चली नहीं लेकिन उनके बोल्ड सीन्स की खूब चर्चा हुई..बावजूद इसके कैटरीना को इसका फायदा नहीं मिला..क्योंकि उन्हें हिंदी नहीं आती थी…यही वजह थी कि महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म साया से हटाकर तारा शर्मा को कास्ट कर लिया…भट्ट साहब ने तो कटरीना की एक्टिंग की आलोचना तक कर दी जिसके बाद कटरीना ने हिंदी क्लासेज लेना शुरु कर दिए.

कटरीना वोग के कवर पर

साल 2004 में कटरीना को वेंकटेश के साथ तेलुगु फिल्म मल्लीश्वरी  मिली..हालांकि इस फिल्म में भी उनके एक्टिंग को क्रिटिसाइज किया गया..साल 2005 में कटरीना को बड़ा ब्रेक थ्रू मिला फिल्म सरकार से..जिसमें उनके काम को सराहा गया..इसी साल सलमान के साथ उनकी फिल्म मैने प्यार क्यों किया आई जो हिट रही..कैट को इस फिल्म के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड भी मिला..साल 2006 में कैट की जोड़ी जमी अक्षय के साथ फिल्म हम को दीवाना कर गए में..अक्षय के साथ 2007 में फिर वो नजर आईं फिल्म नमस्ते लंदन में जिसने उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया..फिल्म चल निकली..इसके बाद तो कैट की ने पीछे मुड़कर नहीं देखा..पार्टनर, रेस, वेलकम, सिंह इज किंग सभी ने कमाल किया लेकिन सलमान के साथ युवराज पिट गई..बॉलीवुड में कटरीना कैफ को हर कोई कास्ट करना चाह रहा था..उनकी शानदार फिल्मों में न्यूयॉर्क, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन, टाइगर सीरीज, बैंग बैंग, जीरो और भारत रहीं..

कटरीना के हिट फिल्में

एंकर – दोस्तों देखा कितना शानदार सफर रहा कैटरीना कैफ का..फिलहाल वो बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं..साथ ही अपने होम प्रोडक्शन में सुपरवुमन बनती दिखाई देंगी. अपने ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ वो बिजनेस वुमन भी बनने की राह पर हैं…हमारी तरफ से कैटरीना को
ऑल द बेस्ट.

Leave A Reply

Your email address will not be published.