FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

जैकलीन फर्नांडीज ने मुस्कुराते हुए पूरे जोश के साथ की काम की शुरूआत

0 276

बॉलीवुड की मिस सनशाइन के रूप में जानी जानेवाली जैकलीन फर्नांडीज हमेशा सकारात्मकता के साथ अपनी जिंदादिल और चुलबुले रूप में देखी जाती हैं, खासकर जब वह अपने काम पर होती हैं। न्यू नॉर्मल को अपनाते हुए, उन्होंने पूरे जोश के साथ फिर से अपने काम को शुरू कर दिया है।

अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ सेट पर वापस आने के एक वीडियो साझा किया। वीडियो में, जैकलीन शूटिंग के लिए तैयार होने के दौरान खुशी और उत्साह के साथ चुलबुलाती हुई नजर आ रही हैं।

कुछ दिन पहले, अभिनेत्री की शूटिंग अचानक रुक गई थी, क्योंकि शूट के कुछ क्रू मेंबर कोविड -19 पॉजिटिव हुए थे। सभी आवश्यक सावधानियों के साथ और सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जैकलीन ने आखिरकार ब्रांड और विज्ञापनों की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

अभिनेत्री ने हाल ही में अमांडा सेर्नी के साथ पॉडकास्ट के लिए शूटिंग की, जो जल्द ही रिलीज़ होगी। अपने मानवीय पहलू के कारण, उन्होंने कुपोषण के खिलाफ लड़ाई पर ‘एक्शन अगेंस्ट हंगर फाउंडेशन’ के साथ भी भागीदारी की है।

जैकलीन अपनी अगली ‘किक 2’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। वह सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ ‘भूत पुलिस’ में भी अभिनय करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.