
एक दशक से अधिक समय हो गया है जब दीपिका पादुकोण ने लव आज कल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से हमारा दिल जीत लिया था। दीपिका ने इस फ़िल्म में इम्प्रफेक्ट लड़की मीरा पंडित की भूमिका निभाई थी जो बेहद मॉडर्न है लेकिन अपनी संस्कृतियों के प्रति गहरी रूचि रखती है। और आज रिलीज़ के 11 साल पूरे होने की खुशी में, दीपिका ने मीरा का जश्न मनाने के लिए अपनी डीपी और नाम बदल लिया है।
मीरा के रूप में, दीपिका प्रिय और प्रख्यात थी। एक नियमित लड़की की भूमिका निभाना जो जीवन के विभिन्न चरणों से गुजरती है, दीपिका द्वारा इसे बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया था। उस समय, ‘लव आज कल’ एक स्वतंत्र उत्साही लड़की को दुनियां के सामने पेश करने वाली एकमात्र फ़िल्म थी जो कैरियर में विश्वास रखती है, लेकिन अपने दिल की सुनती है। वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लव आज कल के निर्देशक इम्तियाज अली के साथ अपनी एक बीटीएस तस्वीर साझा की है और इसे कैप्शन दिया,”The eyes say it all…❤️”
#meera
#11yearsofloveaajkal
@imtiazaliofficial
@maddockfilms
@erosnow
इस किरदार में भावनात्मक पहलू के साथ-साथ प्रैक्टिकल होने की भावना को अपने भीतर उतारने की आवश्यकता थी लेकिन दीपिका द्वारा अपनी परफॉर्मेंस में इस दुर्लभ संतुलन को बेहद सहजता और पूर्णता के साथ पेश किया गया है।
प्यार और ज़िन्दगी के साथ प्रयोग करते हुए, मीरा आज भी दीपिका के सबसे मजबूत और यादगार पात्रों में से एक है। यह एक दिल से निभाई गयी भूमिका थी, एक ऐसा किरदार जिसने हमें प्रेरित किया है और हमेशा करता रहेगा!
