FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

फ़िल्म “मलंग” से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी का करैक्टर पोस्टर हुआ रिलीज़!

0 562

फ़िल्म “मलंग” अपने पहले लुक रिलीज़ के बाद से ही देश भर में खूब सुर्खियां बटोर रही है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की मुख्य जोड़ी नज़र आई।
अब, निर्माताओं ने इस जोड़ी का करैक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें आदित्य रॉय कपूर एक अनदेखे अवतार में नज़र आ रहे है। फ़िल्म के इस नए पोस्टर में आदित्य ने अपने ‘एंग्री यंग मैन’ लुक को सरासर परफेक्शन के साथ पेश किया है। वही दूसरी ओर, दिशा पटानी हमेशा की तरह खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आ रहीं हैं और विभिन्न रंगों ने उनके लुक को अधिक रहस्यमयी बना दिया है।

आदित्य रॉय कपूर और निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर पहला लुक साझा किया है जो उत्कृष्टता से परे है। वही, आदित्य ने शेयर करते हुए लिखा,”Love is pure, so is hate. #MalangFirstLook Trailer unveils on 6th Jan!”.
दिशा पटानी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है और लिखती है,”In love…living life from one high to another. #MalangFirstLook
Trailer unveils on 6th Jan!”

हाल ही में खबर आई थी कि बी-टाउन की नई हॉट जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी फ़िल्म ‘मलंग’ में एक अंडरवॉटर किसिंग सीक्वेंस परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।
मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.