SUPER-30 में ऋतिक का ‘मास्टर’ अवतार
सुपर-30 से मशहूर हुए गणित ज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर बन रही फिल्म SUPER 30 में आनंद कुमार का किरदार निभाने जा रहे अभिनेता ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक बाहर आ चुका है…फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म SUPER 30 का ये पहला लुक ट्विटर पर पोस्ट किया गया…फिल्म में ऋतिक रोशन का लुक शानदार नजर आ रहा है…आनंद कुमार के किरदार में बढी हुई दाढ़ी मे ऋतिक खासे प्रभावशाली लग रहे है…आपको बता दें फिलहाल फिल्म की शूटिंग पटना और वाराणसी में चल रही है..फिल्म को क्वीन फेम डायरेक्टर विकास बहल बना रहे हैं..फिल्म SUPER 30 को 25 जनवरी 2019 को रिलीज करने की तैयारी है।

दर्शकों को चौंकाने आ रही अजय देवगन की ‘रेड’
सिंघम अवतार से दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके अजय देवगन अब अपनी नई फिल्म रेड लेकर आ रहे हैं.,फिल्म रेड का ट्रेलर आ चुका है..इस फिल्म में अजय देवगन एक सीरियस इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायर के किरदार में है..1 मिनट लम्बे फिल्म रेड के ट्रेलर में अजय का एंग्री और ईमानदार ऑफिसर का अवतार देखने को मिल रहा है..जो शहर के बड़े लोगों के यहां इनकम टैक्स की रेड करता है..और इन सबके बीच कैसी उलझनों और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है..फिल्म इसी पर बेस्ड है।फिल्म 1980 के उत्तर प्रदेश में सेट अप है…फिल्म में इलियाना डिक्रूज भी हैं, जो अजय की पत्नी का रोल निभा रही है..फिल्म को डायरेक्ट किया है नो वन किल्ड जेसिका जैसी शानदार फिल्म बना चुके राज कुमार गुप्ता ने…और फिल्म को भूषण कुमार और कुमार मंगत ने प्रोडि्यूस किया है..फिल्म रेड इसी साल 18 मार्च को फिल्मी पर्दे पर आएगी।
सलमान को मिली लड़की का सच
आज दिनभर ट्विटर पर सलमान खान ने एक ट्वीट ने खूब सुर्खियां बटोरीं…आज सुबह सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया..Mujhe ladki mil gayi ..जिसे हजारों लोगों ने रिट्वीट भी किया..लेकिन किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि सलमान आखिर किसकी बात कर रहे हैं…सभी इस लड़की को सलमान की लव लाइफ से जोड़कर देख रहे थे…लेकिन सलमान ने दोबारा ट्वीट कर इस गलतफहमी को दूर कर दिया…“Nothing to worry na @aaysharma ki film #Loveratri ke liye ladki mil gayi Warina, Toh dont worry na be happy na,”..आपको बता दें कि आयुष शर्मा सलमान की बहन अर्पिता खान के पति हैं और आयुष फिल्म लवरात्री से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं..लेकिन कहना होगा सलमान ने फैंस को आज बिल्कुल चौंका दिया

फिल्म ‘अय्यारी’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी
फिल्म अय्यारी की रिलीज में आ रही अड़चने खत्म हो गई हैं…फिल्म को सीबीएफसी यानि सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है..फिल्म अब 16 फरवरी को रिलीज होगी..आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म के कुछ सीन पर रक्षा मंत्रालय ने आपत्ति जताई थी और फिल्म देखने की इच्छा व्यक्त की थी जिसके बाद अब सेंसर बोर्ड ने आखिरकार फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है…फिल्म अय्यारी की टीम के लिए ये ख़बर बड़ी राहत लेकर आया है।

फ़िल्म पैडमैन देखी स्मृति ईरानी ने
दिल्ली में एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म पैडमैन की स्क्रीनिग रखी । ये स्क्रीनिंग खासतौर पर सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के लिए रखी गयी। स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार के अलावा राधिका आप्टे, ट्विंकल खन्ना, निर्देशक आर बाल्की और रियल पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम भी मौजूद थे। स्क्रीनिंग की खास बात ये रही कि महिलाओं के मासिक धर्म संबंधी बातों पर एक पैनल डिस्कशन भी यहां रखा गया था। इसके साथ ही पैडमैन रशिया में भी रिलीज़ होगी ये भी बड़ी खबर है।


डेडपूल-2 का नया पोस्टर
डेडपूल के इस नये पोस्टर में हमें हमारा सुपरहीरो फ्लैशडांस करता नजर आ रहा है। इस डांस के साथ वो कुर्सी पर खुद को खास पोज में दिखा रहा है और उस पर ढेर सारी बुलेट्स गिर रहीं है। फिल्म में रेयान रेनॉल्ड्स सुपरहीरो के रोल में हैं।

