
“छलांग” के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया है जिसने अपनी अनूठी कहानी के लिए इंटरनेट की दुनियां में हलचल पैदा कर दी है।
यह फिल्म उत्तरी भारत के एक स्कूल से पीटी मास्टर के एक प्रफुल्लित लेकिन प्रेरणादायक सफ़र के बारे में है। मोंटू (राजकुमार राव) एक विशिष्ट पीटी मास्टर है, जो उसके लिए बस एक नौकरी की तरह है।
लेकिन ज़िन्दगी में आये ट्विस्ट के कारण, परिस्थितियों ने मोंटू का सब कुछ दांव पर लगा दिया, जिसे वह प्यार करता है जिसमें नीलू (नुसरत भरुचा) भी शामिल है, तो मोंटू को वह काम करने के लिए मजबूर किया जाता है, जो उसने कभी नहीं किया यानी पढ़ाना!
*अजय देवगन ने अपने बचपन से एक विशेष स्मृति साझा करते हुए बताया*, “मुझे स्पेशल मेमोरी याद नहीं है, लेकिन जब हम स्कूल जाते थे, तो हमारे पास ये सभी गैजेट नहीं थे, हमारे लिए, हमारा मनोरंजन फिसिकल था। जो मैं आज के बच्चों में मिस करता हूं, लेकिन मैं ऑउटडोर जाने के लिए लगातार उनके पीछे पड़ा रहता हूं ताकि वह अपने पीएसएस और उन सभी गैजेट्स पर खेलने के बजाय बाहर खेलें क्योंकि मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। ”
*वह आगे कहते हैं*, ”फिसिकल एक्टिविटी ही केवल हमारा मनोरंजन था, इसलिए हमने इसका भरपूर आनंद लिया। अब, बच्चों के पास बहुत सारे विकल्प होते हैं इसलिए वे बहुत सी चीजें करते हैं। हमारे मनोरंजन की बात करे तो, हम खेल खेलते थे और यह किसी भी प्रकार का शारीरिक खेल हो सकता है, केवल क्रिकेट या फुटबॉल नहीं, बल्कि कुछ भी। और कई बार हमें अपने बड़ों से डांट भी खानी पड़ती थी लेकिन हमारे लिए यह सब मज़ेदार था और शायद यह सब हमारे बचपन के सबसे यादगार हिस्सों में से एक था। बस, अपने दोस्तों के साथ घूमना और अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बिताना ही सब कुछ था। ”
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, फिल्म लव फिल्म्स प्रोडक्शन की है जिसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में बहुमुखी अभिनेता राजकुमार राव और नुसरत भरत के साथ सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीशान अय्यूब, इला अरुण और जतिन सरना प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
