FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

नई वाली भाबी जी यानि शुभांगी अत्रे को मिला बड़ा ऑफर !

0 724

‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार तो सबका प्यारा है. इसकी लोकप्रियता का आलम ये है कि पहले वाली भाभी जी यानि  शिल्पा शिंदे तो बिग बॉस के घर में भी रहकर आ चुकी हैं सिर्फ अपनी लोकप्रियता के दम पर.वहीं अब खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे के बाद बिगबॉस  ने  नई अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे को भी ऑफर दिया है.’बिग बॉस 13′ के बाद अब सीजन 14 के कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो गई है. और इसी के मद्देनजर ‘शुभांगी अत्रे का नाम सामने आ रहा है.

‘बिग बॉस 14 के लिए शो की कास्टिंग टीम कई सितारों से लगातार बातचीत कर रही है. शुभांगी अत्रे यानी अंगूरी भाभी को शो के मेकर्स की तरफ से कॉल आया है. मेकर्स चाहते हैं कि शुभांगी इस रिएलिटी शो का हिस्सा बने. हालांकि, अभी शुभांगी ने इस ऑफर में दिलचस्पी नहीं दिखाई है.


वहीं शुभांगी इन दिनों टिकटॉक की वजह से भी सुर्खियों में हैं. दरअसल, टिकटॉक पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने चीनी सामानों का बायकॉट करते टिकटॉक डिलीट कर दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.