FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

निर्माता अनुष्का शर्मा और टीम ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ‘पाताल लोक’ की रिलीज़ पर एक वर्चुअल पार्टी के साथ मनाया सफलता का जश्न!

0 400

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर कोई अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सबसे बहुप्रतीक्षित श्रृंखला की रिलीज़ का इंतजार कर रहा था जो आख़िरकार 15 मई 2020 में रिलीज़ हो चुकी है। इसकी रिलीज के पहले ही दिन, कॉप ड्रामा-इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर दर्शकों का ध्यान, समीक्षा और प्रशंसा प्राप्त करते हुए जंगल में आग की तरह फैल गई है।

दर्शकों से ऐसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने की खुशी में, निर्माता अनुष्का शर्मा और टीम ने एक वर्चुअल पार्टी के साथ सफलता का जश्न मनाया है। अनुष्का ने पार्टी की झलक साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पार्टी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,”What ‘Success party’s’ look like in these times .PAATAL LOK streaming NOW on @primevideoin !! Had a blast with this incredible team of ours”

आठ एपिसोड की यह इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक का सबसे बड़ा शो माना जा रहा है। शो में जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में और अभिषेक बनर्जी व नीरज काबी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। यह श्रृंखला दर्शकों को नरक के एक वर्चुअल सफ़र पर ले जाती है।

पाताल लोक अब लाइव है और विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस सीरीज़ के साथ वीकेंड का अधिकतम लाभ उठाना न भूले!

Leave A Reply

Your email address will not be published.