FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

Lockdown खुलने के बाद शुरु होगी फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग, मगर इन शर्तों पर !

0 644

कोरोना वायरस के कारण फिल्मों और सीरियल की शूटिंग ठप्प पड़ी है लेकिन इंडस्ट्री ज्यादा दिन नुकसान झेलने के मूड में नहीं है. टीवी और प्रोड्यूसर गिल्ड ने कुछ नियम कायदे बनाए हैं जिनके हिसाब से ही शूटिंग होगी और ये नियम काफी सख्त हैं.. जानिए क्या एहतियात बरतनी होगी किसी भी शूटिंग पर.

  1. किसी भी सेट ( इनडोर या आउटडोर) पर शूटिंग की इजाजत मिलने के बाद सेट को पूरी तरह सैनिटाइज करना होगा, यही नहीं शूट खत्म होने के बाद भी पूरे शूटिंग एरिया को सैनिटाइजेशन से गुजरना होगा.
  2. 60 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ कलाकारों और सदस्यों को शूटिंग पर बुलाने से बचना होगा.
  3. कलाकारों को अपना मेकअप खुद करना होगा और अगर वो सेट पर मेकअप चाहते हैं तो प्रोड्यूसर को हर कलाकार के लिए मेकअप का अलग कैंप या वैनिटी रखनी होगी. ये बात हर छोटे बड़े कलाकार पर लागू होगी. मेकअप के दौरान आर्टिस्ट और मेकअप मैन दोनों को सुरक्षा दास्तानों, सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा.
  4. कलाकारों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि वो अपने घर और सेट के सफर के दौरान कम से कम लोगों से मिलें.साथ ही सेट पर कम से कम सहायक स्टाफ के साथ आएं. कोशिश ये करें कि एक ही व्यक्ति कलाकार के मेकअप और हेयर स्टाइलिंग और बाकी बातों को मैनेज करे.
  5.  प्रत्येक क्रू / कास्ट सदस्य को शूटिंग के दिन की शुरुआत से पहले और शूटिंग स्थान में प्रवेश करने से पहले तापमान माप से गुजरना होगा
  6. सभी सदस्यों को चाहे वो स्टार हो या फिर सामान्य सहायक अपना कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा, हो सकता है ये सर्टिफिकेट उन्हें रोज दिखानी पड़े तो उसके लिए भी सहयोग करना होगा वरना उन्हें शूटिंग की इजाजत नहीं मिलेगी. डॉक्टर की सिफारिश के अनुसार टेस्ट, स्वैब के रूप में होना चाहिए, न कि रैपिड टेस्ट
  7.  शूटिंग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जाएं और किसी भी बीमारी के लक्षणों को दिखाने के लिए नियमित रूप से निगरानी रखने की जरूरत है, जिसमें COVID-19 भी शामिल है।
  8. सभी उपकरणों और कुर्सियों को मोटे प्लास्टिक से ढक दें। कैमरे पर शूट का काम न हो तब सभी लोग मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
  9. एक जूनियर स्तर एमबीबीएस डॉक्टर को 3 महीने की प्रारंभिक अवधि के लिए सभी सेटों पर उपस्थित होना चाहिए।
  10. सभी सदस्य घर का लाया खाना ही खाएं बहुत जरूरी हो तो ही सेट या कैंटीन का खाना खाएं.

उम्मीद है कि इन मानकों के हिसाब से शूटिंग शुरु हो और फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से रौनक लौटे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.