FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

”आरआरआर” की टीम ने अजय देवगन को दी एक आनंदमय व उज्ज्वल जन्मदिन की शुभकामनाएं!

0 488

एस एस राजामौली की आगामी फिल्म “आरआरआर” 1920 के दशक में स्थापित भारतीय क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी है। यह फ़िल्म अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है।

अजय देवगन के जन्मदिन के अवसर पर आरआरआर की टीम ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी है और लिखते है,”दिलदार शख्स @AjayDevgn को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! सर, टीम #RRRMovie में आपका शामिल होना सौभाग्य की बात है। आपके साथ पहले शेड्यूल पर काम करना एक अविस्मरणीय अनुभव था और हमें उम्मीद है कि यह आपके लिए भी यह अच्छा अनुभव रहा होगा। आशा करते है कि आपका आने वाला साल अभूतपूर्व रहे। 🙂 ”

टीम ने आगे साझा करते हुए लिखा,”हम @ajaydevgn सर के जन्मदिन पर वीडियो और उनके पहले लुक रिलीज़ के साथ आपको ट्रीट देना चाहते थे, लेकिन हालिया स्थिति के कारण इसके म्यूजिक और डीआई पर काम पूरा नहीं हो पाया। लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद हम आपको हर अपडेट से जोड़े रखेंगे। बने रहें।”

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे। यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.