
यो यो हनी सिंह ने संगीत उद्योग में एक उल्लेखनीय पहचान बना ली है और हर बार दर्शकों को अपने गानों पर झूमने पर मजबूर करते आये है। गायक द्वारा निर्मित और उनकी आवाज़ में गानों की चमक हमेशा बरकरार रही है और आज भी सभी पार्टी की जान है।
गायक के गीत “गबरू” को आगामी फिल्म शुभ मंगल सावधान के लिए रीमेक किया गया था और पिछले 24 घंटों में यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है!
मूल गबरू गीत को तनिष्क बागची द्वारा एक मज़ेदार ट्विस्ट दिया गया है जिस पर लोग दिल खोलकर झूमते हुए नज़र आ रहे है। निस्संदेह, इस गाने को अपार प्रेम और प्रशंसा मिल रही है। प्रशंसक द्वारा गाने को पसंद किया जा रहा हैं और रिलीज के बाद से ही गाने ने सभी के प्लेलिस्ट में जगह बना ली है।
हनी सिंह के कुछ सदाबहार और दिलकश हिट में चार बोतल वोडका, धीरे धीरे, छोटे छोटे पेग, ब्लू आईज आदि गाने शामिल है। सभी गाने पार्टी एंथम बन गए हैं जिनके बिना हर जश्न अधूरा है!
यो यो के लिए 2019 एक सफल वर्ष रहा है जहाँ गायक ने खडके ग्लासी, गुड़ नालो इश्क मीठा और पीयू दट के जैसे सुपरहिट गानों के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और अब वर्ष 2020 में प्रशंसकों को उनके अगले रिलीज का इंतजार है।
