मोहित सूरी की फ़िल्म “मलंग” के ग्रूवी गीतों के साथ प्रशंसकों को लुभाने के बाद, अब निर्माता नवीनतम गाना ‘हमराह’ के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
सचेत टंडन की आवाज़ में “हमराह” कुनाल वर्मा द्वारा लिखित है जिसे कल रिलीज़ किया जाएगा और फिल्म की थीम को ध्यान में रखते हुए, यह एक जीवंत और रंगीन वाइब से लैस गाना होगा। “हमराह” में दर्शकों को आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री की झलक अधिक करीब से देखने का मौका मिलेगा।
आदित्य और दिशा इस गाने में स्काई डाइविंग, सब विंग, वाटर काइटसर्फिंग, राइडिंग क्वाडबाइक्स आदि जैसे बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स करते हुए नज़र आएंगे।
“मलंग” का हालिया रिलीज़ टाइटल ट्रैक चार्टबस्टर हिट साबित हो रहा है, वही फिल्म का पहला गीत “चल घर चलें” एक भावपूर्ण गीत है जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।
“मलंग” 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे मॉरीशस, गोवा और मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किया गया है। वही, ट्रेलर में नज़र आने वाली मिस्ट्री और केमिस्ट्री ने इसे निश्चित रूप से ‘सीज़न का सबसे प्रतीक्षित ट्रेलर’ बना दिया है।
मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित है।
Teaser Link – : http://bit.ly/HumraahTeaser_Malang…
