FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

KGF Superstar Yash के जन्मदिन का देशभर में मनाया गया जश्न!

0 572
KGF
KGF

केजीएफ स्टार यश जो आज अपना जन्मदिन मना रहे है, वह अपने गहन और दमदार पहुंच के साथ सुपरस्टार बन गए है। इतना ही नहीं, दक्षिणी क्षेत्र में सुपरस्टारडम का आनंद लेने वाले यश अब एक अखिल भारतीय स्टार बन गए है।इस बार अभिनेता 2 साल के बाद अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है!
उनके जन्मदिन के अवसर पर, प्रशंसकों द्वारा देशभर में उनके जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। यह जश्न सिर्फ उनकी जन्मभूमि दक्षिण तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर भारत से भी सुपरस्टार यश को बेशुमार प्यार मिल रहा है।

पिछले कुछ वर्षों से, उनकी फिल्म रिलीज़ से ले कर त्यौहार समारोह और उनके जन्मदिन पर प्रशंसक हमेशा उन्हें देखने और उनके साथ समय बिताने के लिए तत्पर रहें है।

वही, इस बार विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए, 216 फीट कटआउट इंस्टॉलेशन से लेकर आज प्रशंसकों द्वारा 5000 किलोग्राम का केक काटा जाएगा, जो प्रशंसकों के बीच उनकी दीवानगी को साबित करता है।

युवा स्टार के लिए इस तरह का प्यार अभूतपूर्व है जो दुनिया को दिखाता है कि रॉकिंग स्टार यश अब एक आइकन बन गए है! एक प्रतिष्ठित, रिकॉर्ड-ब्रेकिंग स्टार के लिए यह एक परफेक्ट रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सेलिब्रेशन है!
पिछले एक दशक से यश अपने प्रशंसकों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज के दिन अपने पसंदीदा सुपरस्टार की झलक पाने के लिए हज़ारों की संख्या में प्रशंसक उनके घर के आस-पास इकठ्ठा होते है। इसके अलावा, हर साल आज के दिन हजारों केक काटे जाते हैं, और उनके प्रशंसकों के लिए मिलने-मिलाने का सेशन भी आयोजित किया जाता है।

पिछले साल, अभिनेता के एक कट्टर प्रशंसक ने आत्महत्या कर ली थी जिस वजह से यश ने बीते साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। इस साल भी जब वह ‘केजीएफ 2’ की शूटिंग में व्यस्त थे, तब सेलिब्रेशन नदारद था। हालाँकि, इस बार देश भर से अभिनेता के प्रशंसक उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘रॉकिंग हब्बा’ नामक इवेंट के लिए एक साथ एकत्र हुए है।

“केजीएफ: चैप्टर 2” के निर्माताओं द्वारा फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी करने के बाद, सुपरस्टार यश एक घरेलू नाम बन गए है। नए पोस्टर में, यश को कोलार गोल्ड फील्ड्स में कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के एक गिरोह का नेतृत्व करते देखा गया था। यश का जन्मदिन प्रशंसकों के बीच उनकी दीवानगी का सबूत है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.