परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत ‘Jabariya Jodi’ अब अपनी रिलीज से कुछ दिनों की दूरी पर है और मुख्य जोड़ी के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ फ़िल्म दर्शकों के बीच सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है। फ़िल्म से अब तक खड़के ग्लासी, ज़िला हिलेला, ढूंढे अखियां जैसे बैक टू बैक चार्टबस्टर हिट्स के साथ मनोरंजन करने के बाद, एक और गाना ‘मच्छरदानी’ रिलीज हो गया है जो कि एक मज़ेदार वेडिंग सॉन्ग है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की शादी के सीन में फिल्माया गया यह गाना वेडिंग सीज़न के लिए एक परफ़ेक्ट सॉन्ग है जिसे विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है।
फ़िल्म से इस गाने को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, “कुछ जबरिया स्टाइल में सेलिब्रेशन करो। थोड़ा हटके वेडिंग सॉन्ग ‘मच्छरदानी’ रिलीज हो गया है।”
‘Jabariya Jodi’ में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 9 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
