रियल लाइफ फादर-डॉटर अनिल कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी अब आपको जल्द ही रील लाइफ में नजर आने वाली है…फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में अनिल कपूर और सोनम कपूर बाप-बेटी की जोड़ी में नजर आएंगे…वहीं फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला भी अहम किरदार में नजर आएंगे…फिल्म एक लवस्टोरी है लेकिन जरा हट के….तो अपनी इसी हट के फिल्म के बारे में हम से बात की बी-टाउन के सुपरस्टार और फिल्म के एक्टर्स राजकुमार राव और जूही चावला ने….
REPORTER- जूही आपने काफी वक्त बाद अनिल कपूर के साथ फिल्म की है…आप दोनों की आखिरी फिल्म सलाम-ए-इश्क थी….तो कैसा रहा ये एक्सपीरियंस ?
JUHI- हां मैं अनिलजी के साथ काफी वक्त के बाद काम कर रही हूं….लेकिन मैं इसलिए इस बार ज्यादा एक्साईटेड थी क्योंकि मैं अनिलजी के साथ-साथ सोमन के साथ भी काम कर रही हूं…और वो दोनों खुद एक साथ पर्दे पर पहली बार आ रहे हैं…वहीं कहानी जानने के बाद पता चला मेरे और राजकुमार राव के बीच काफी फनी सीन्स है….तो मेरे लिए ये एक बेहद शानदार पैकेज था…फिल्म की नरेशन के वक्त में शैली से पहली बार मिली….लेकिन उनकी कहानी बेहद की वेल डिस्क्राइब्ड एंड क्राफ्टेड है…मतलब आप फिल्म में एंजॉय भी करेंगे, इमोशनल भी होंगे, सरप्राइज भी होंगे…फिल्म में प्यार है, दोस्ती है, रोमांस है, इमोशन हैं…
REPORTER- जूहीजी क्या आप फिल्मों को लेकर सैलेक्टिव हो गईं हैं…जैसे एक लड़की को देखा, चॉक एंड डस्टर…..मतलब ऐसी फिल्में जिनमें एक स्ट्रॉन्ग मैसेज हो…
JUHI- (हंसते हुए) Not me…I think people have become selective about me….अब मैं क्या सैलेक्ट करूं….जब उनके पास ऐसा रोल होता है जो मेरे पर फिट बैठेगा या मुझ पर सूट करेगा तो वो मेरे पास आते हैं…और हकीकत में तो मैं कभी नहीं जाती ऐसी कोई फिल्म ढूंढने जिसमें कोई मैसेज या ऐसा कुछ हो…मेरे लिए स्क्रिप्ट अहमियत रखती है…अगर पढ़ते वक्त उस स्क्रिप्ट मेरी दिलचस्पी बनी रहती है तो मुझे लगता है कि वो ऑडियंस को भी पसंद आएगी…मैं स्क्रिप्ट के अकॉर्डिंग डिसाइड करती हूं…
REPORTER- जूही मैम अनिल सर के साथ इतने साल बाद काम करने पर आप एक एक्टर और एक इंसान के तौर पर उन में क्या बदलाव देखती हैं ?
JUHI- शुरू के दिनों में जब अनिलजी के साथ काम करती थी….तो वो बहुत आईना देखते थे…तो मैं पूछती कि अनिलजी आप क्या कर रहें हैं…तो वो कहते यार मुझे मेरे गाल पतले करने है…जब हम उस वक्त इंदूजी के साथ काम करते थे तो वो मुझे कहते थे कि सुबह शूट पर आना और बस एक बार अनिल को कह देना कि अनिलजी आपको क्या हुआ आपके गाल इतने फुले हुए क्यों लग रहे, फिर देखना मजा….(हंसते हुए) लेकिन अब अनिलजी आईना देखते ही नहीं हैं….मतलब अब वो वैसा कुछ नहीं करते तो वो काफी चैंज हो गए हैं…थोड़े और रिलैक्स हो गए हैं…और एक्टर के तौर पर वो और भी ज्यादा ईज पर आ गए हैं….
REPORTER- मैम इतने सालों में इस इंडस्ट्री में एक इंसाइडर के तौर पर आपने किस तरह के बदलाव देखें और महसूस किए हैं ?
JUHI- कुछ चीजें तो बिलकुल नहीं बदली हैं…पहले भी एक अच्छी और कम्पील्ट स्क्रिप्ट काम करती थी और आज भी करती हैं…तो बैसिक्स तो सेम ही हैं अभी भी…हां लेकिन टैक्नॉलिजी, संस्था ये सब चैंज हुआ है…पहले से और बेहतर हुआ है…
REPORTER- राज आपको कैसा महसूस होता है…आप इस वक्त से सबसे विश्वसनीय कलाकारों में से एक हैं…मतलब इस वक्त आपके साथ ये टैग है कि राजकुमार राव है तो फिल्म अच्छी ही होगी…
RAJKUMAR- देखिए मुझे लगता है कि मेरे से ज्यादा स्टोरी मैटर करती है…अगर मुझे उसमें विश्वास होता है मुझे पंसद आती है तभी मैं उससे जुड़ता हूं और फिर लोगों मेरे किरदार से…तो लोग बेसिकली कहानी के लिए आते हैं…और हम बहुत ईमानदारी के साथ फिल्म बनाते हैं..जिससे लोग जुड़ा हुआ महसूस करते हैं… और इस टैग के लिए बहुत बहुत शुक्रिया…
REPORTER- एक एक्टर के तौर आपने वो करिजमा तोड़ा था….तो वो फेज कैसा रहा…
RAJKUMAR- मेरे हिसाब से सक्सेस का मतलब ज्यादा से ज्यादा लोग आपकी फिल्म देखने आ रहे हैं…और ये ही वजह होती है कि हमें फिल्में मिलती हैं..ताकि लोग उसे देख सकें….और जब वो बड़ा बिजनेस करती है तो बेहद अच्छा लगता है, बहुत खुशी होती है…लेकिन रिलीज से पहले किसी को नहीं पता रहता कि फिल्म के साथ क्या होनेवाला है….तो आप कोई भी फिल्म कोई टारगेट को चेज करते हुए नहीं बनाते हो…फिल्म बहुत ही प्यार और ईमानदारी से बनाई जाती हैं..और फिर जो होना होता है वो होता है…
REPORTER- राज सर और जूही मैम, R D BURMAN के इस आईकोनिक सॉन्ग का हिस्सा बनकर कैसा लगा ?
RAJKUMAR- मैं बहुत ही खुशनसीब महसूस कर रहा हूं कि ये आर डी बर्मन का सॉन्ग है…मुझे याद है हम कुछ वक्त पहले इस गाने के एक हिस्से को शूट कर रहे थे…और मुझे और सोमन को ये गाना इतना पसंद आया कि पूरे वक्त हम इसे गुनगुनाते रहे…एक शानदार गाना और उसके बेहतरीन लिरिक्स…हां हमने इसे अपनी मूवी के लिए रिक्रएट किया और मुझे ये गाना बहुत पंसद है…
JUHI- मैं राजकुमार की बात से पूरी तरह से सहमत हूं…मतलब मैं इस गाने को वक्त-दर-वक्त लगातार सुनती आ रही हूं…उस टाइम की टेप और सीडी तो घिस तक चुकी होगी…सच बोलूं तो उस वक्त मुझे मनीषा कोईराला से थोड़ी जलन भी हुई क्योंकि वो इस गाने में इतनी सुंदर लग रही थी…तो जब इसको रिक्रेट किया गया तो मुझे लगा कि कैसे आप उसको रिमिक्स कर पाओगो…लेकिन वो उसका लेवल को और ऊंचा ही किया है…
REPORTER- राजकुमार अनिलजी और जूहीजी जैसे दो लैजेंड्स के साथ काम करके आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा ?
RAJKUMAR- मैंने जूही मैम की सारी फिल्में देखी है और अनिल सर के साथ मैनें पहले भी काम किया हुआ है….तो इन दोनों से बहुत कुछ सीखने को मिला…मतलब इतने साल बाद भी ये अभी भी अपने काम के लिए इतने डेडीकेटेड और पैशिनेट है…ये कभी अपने काम को टेकन फॉर ग्रानटेड नहीं लेते…
REPORTER- मैम इस वक्त डिजीटल दुनिया की धूम मची हुई है…तो अगर आपको कोई ऑफर आया तो क्या आप करना चाहेंगी…
JUHI- हां बिलकुल…क्योंकि मुझे लगता है कि वहां भी काफी इंटररेस्टिंग काम हो रहा है….और वैसे भी हमारी इंडस्ट्री में किसी तरह का कोई बैरियर नहीं होता है…
