FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?

0 4

क्या The Vvaan बन सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़ी Comeback Film?

क्योंकि Opening Weekend के आंकड़े तो यही इशारा कर रहे हैं!

शुक्रवार को ₹8.12 करोड़, शनिवार को ₹11.41 करोड़, और रविवार को जबरदस्त उछाल के साथ ₹15.10 करोड़। यानी सिर्फ 3 दिनों में The Vvaan का कुल कलेक्शन ₹34.63 करोड़ Nett!

और अब जरा सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली तीन पोस्ट-पैंडेमिक फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन की तुलना देखिए.

Param Sundari का ओपनिंग कलेक्शन था ₹28.48 करोड़,
Yodha ₹17.51 करोड़
Thank God ₹18.25 करोड़

यानी The Vvaan ₹34.63 करोड़ के साथ इन तीनों से काफी आगे निकल चुकी है।

खास बात ये है कि फिल्म बिहार में Dream Run कर रही है और Mass Circuits में भी इसकी पकड़ मजबूत है।

वहीं शनिवार और रविवार को Urban Centres और Multiplexes में भी अच्छी Occupancy देखने को मिली।

लेकिन अब शुरू होगा असली टेस्ट!

Monday से Thursday तक फिल्म कितनी मजबूती से टिकती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

क्योंकि 2 अक्टूबर को Drishyam: The Conclusion सिनेमाघरों में आ रही है।

तो क्या The Vvaan पहले हफ्ते में ही ऐसा स्कोर बना पाएगी कि बड़े मुकाबले के बावजूद इसकी रफ्तार जारी रहे?

आपका क्या अनुमान है?

Leave A Reply

Your email address will not be published.