FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

फैंस का इंतज़ार खत्म, इस दिन रिलीज होगा RRR का ट्रेलर

0 327

एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ‘(आरआरआर) (RRR)’ का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान किया गया है अब हाल ही में फिल्म का टीज़र भी जारी किया गया. अब दर्शकों को राजामौलि एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म ‘RRR’ का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है. राजामौलि ने जैसे इस बात का ऐलान किया सोशल मीडिया पर लोग पागल हो गए. इस फिल्म में साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नज़र आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण नज़र आएंगे।आपको बता दें कि हाल ही में एसएस राजामौली ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया था। राजामौली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर कर बताया था कि फिल्म RRR अब 7 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। राजामौली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया था जिसमें अजय देवगन, रामचरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.