FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी की नेक पहल, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सभी सदस्यों, उनके स्टाफ , पड़ोसी और समाज के वंचित वर्ग को मुहैया कराएंगे वैक्सीन

0 271

फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सभी सदस्यों, उनके स्टाफ के सदस्यों, उनके पड़ोसी और समाज के वंचित वर्ग को टीका लगाने में मदद करने की जिम्मेदारी ली है!

फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी उद्योग के लोगों और अपनी खुद की इंडस्ट्री का टीकाकरण करावाने के लिए जबरदस्त प्रयास कर रहे है।

रितेश ने उद्योग और सोसाइटी की मदद करने के अपने मिशन को अंजाम देने के लिए मीरा रोड में स्थित भक्तिवेंदाता अस्पताल के साथ करार किया है। साथ ही आपको बता दे, रितेश ने मई महीने में वैक्सीन की 15000 डोज मुहैय्या करवाने में भी मदद की थी।

ये ही नहीं, रितेश अतिरिक्त राशि का योगदान दे रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का मुफ्त में टीकाकरण किया जा सके।

भक्तिवेदांत को सीरम की सूची में सूचीबद्ध भी नहीं किया गया था, लेकिन रितेश ने मौका देखकर, पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द अंजाम दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.