FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

विजय वर्मा को ‘शी’ में उनके बेहतरीन नकारात्मक भूमिका के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार!

0 335

विजय वर्मा ने हाल ही में आयोजित E4M प्ले अवार्ड्स, 2021 में, ‘शी’ में नकारात्मक भूमिका के अपने निर्दोष प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

पुरस्कार जीतने पर, विजय ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया,

“Thank u @e4mevents for this honour. #She released on the first day of last year’s lockdown and the love from audiences kept me going thru the toughest time which we are all were collectively facing. Thank u Arif bhai and @avinashonly for helping me make this character. 🥂”

सस्या की, एक दुष्ट नार्कोटिक भूमिका निभाते हुए, विजय ने इम्तियाज अली के निर्देशन में, एक डार्क मोड़ लिया और एक अभिनेता के रूप में अपनी क्षमता को फिर से साबित किया है।

अभिनेता को काफी सुर्खियां मिल रही है, जिसके वह हकदार है, आखिरकार उन्होंने शो में किए गए अपने अद्भुत काम के लिए अपना पहला पुरस्कार जीता, जिस में हमें विजय, एक खलनायक की भूमिका में दिखे।

गलीबॉय फेम विजय ने, हाल ही में एक साय-फाई कॉमेडी की थी, जिस में उनके प्रदर्शन के लिए अच्छी समीक्षा प्राप्त की, उनकी पिछली सभी भूमिकाओं के लिए हमेशा ऐसा ही रहा है। गली बॉय में एक सहायक अभिनेता से, ‘शी’ में एक खलनायक से लेकर ‘ओके कंप्यूटर’ में एक अच्छे पुलिसवाले तक, ऐसी कोई भूमिका नहीं है जिसे अभिनेता ने नहीं किया है।

वह अपनी आगामी ‘डार्लिंग’ में आलिया भट्ट के साथ, ‘फॉलन’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ और ‘हुडदंग’ में नुसरत भरुचा और सनी कौशल के साथ नजर आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.