FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

अर्जुन कपूर, वरुण शर्मा और जीशान अयूब ने “छलांग” के #CareNiKardaRapChallenge को पहुंचाया एक अलग स्तर पर!

0 338

फ़िल्म “छलांग” अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन उससे पहले, ट्रेलर रिलीज़ ने सोशल कॉमेडी के प्रति उत्साह और प्रत्याशा के साथ हलचल पैदा कर दी है। फिल्म का पहला ट्रैक ‘केयर नी करदा’ अमेज़ॅन द्वारा जारी किया गया था और इसने अपने उत्साहित रैप के साथ सभी की प्लेलिस्ट में एक ख़ास जगह बना ली है।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, फिल्म लव फिल्म्स प्रोडक्शन की है जिसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है और अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है। “छलांग” इस साल 13 नवंबर को अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ के लिए तैयार है।

इस गाने को अपनी आवाज़ देने वाले यो-यो हनी सिंह ने #CareNiKradaRapchallenge नाम से एक सोशल मीडिया चैलेंज शुरू किया है, जहां वह गाने के बोल रैप कर रहे हैं। सभी को यह चैलेंज देते हुए, बॉलीवुड ने इसे एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है।

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक अनोखे तरीके से भावनात्मक वर्जन में यह रैप चैलेंज पूरा किया है। वे लिखते है,”And here goes my loud acting emotional version of the #CareNiKardaRapChallenge. Thank you @nushrrattbharuccha for nominating me!”

https://www.instagram.com/p/CGz3Ss3psyG/?igshid=y60w8f5kh34m

चैलेंज की सूची में अगला नाम मोहम्मद जीशान अयूब का है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,”Haan ji! To ye hai my attempt. Thanks to @rajkummar_rao for this! Officially part of the #CareNiKardaRapChallenge. Nominating @reallyswara and @jaideepahlawat. Let the rap game begin 💪 #Chhalaang #ChhalaangOnPrime”

https://www.instagram.com/p/CG0RZaGpPYP/?igshid=1awsmoztzkwui

वही, वरुण शर्मा ने इस रैप चैलेंज को अधिक उत्साहित बना दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,”Bhai ko rapper bulao ab se 😎
@nushrrattbharuccha ka challenge aur tumhare Gabru ka uspe Chhalaang!! #CareNiKardaRapChallenge
@mesunnysingh ab teri baari!”

https://www.instagram.com/p/CG1omozBq8s/?igshid=1o0ygjwczjbzr

फ़िल्म रिलीज तक, यह चैलेंज निश्चित रूप से सभी का ध्यान अपनी तरफ़ बनाये रखेगा। अभिनेता के प्रशंसक यह चैलेंज कर सकते हैं और अभिनेताओं का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर सकते हैं। यह एक पेप्पी गीत है जिसका रैप शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

यो-यो हनी सिंह द्वारा रचित, यह गीत यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है

Leave A Reply

Your email address will not be published.