आमिर खान प्रोडक्शंस के करीबी सूत्र ने होम प्रोडक्शन और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ सौदे की बात का किया खंडन!

हाल ही में आमिर खान द्वारा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ कई परियोजनाओं का निर्माण करने की अफवाहों ने तूल पकड़ा हुआ था।
इस विषय पर दावों से इनकार करते हुए, आमिर खान के करीबी एक सूत्र ने साझा किया, “जबकि आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा कई प्रोजेक्ट्स विकसित किये जा रहे हैं, लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ एक मल्टी प्रोजेक्ट डील की कहानी झूठी है।”
आमिर खान जल्द हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गम्प’ के आधिकारिक रीमेक में दिखाई देंगे, जिसका शीर्षक ‘लाल सिंह चड्ढा’ है। इस फिल्म में करीना कपूर, विजय सेतुपति और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित, फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा।
