FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सारा अली खान जल्द अलग-अलग दुनिया के दो शानदार निर्देशकों के साथ करेंगी काम!

0 426

सारा अली खान के पास इन दिनों दो अलग-अलग शैलियों से संबंधित फिल्में है जिनके साथ वह प्रयोग करते हुए नज़र आएंगी। वह धनुष और अक्षय कुमार के साथ आंनद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अटरंगी रे’ में नजर आएंगी और साथ ही, उन्होंने वरुण धवन के साथ डेविड धवन की कॉमर्शियल फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

यह काफी ध्यान देने योग्य और उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री की दोनों आगामी फिल्में एक-दूसरे से बेहद अलग है। एक तरफ अभिनेत्री ‘कुली नंबर 1’ में दिखाई देंगी, जो 1995 की क्लासिक कॉमेडी फिल्म का रीमेक है, जिसका शीर्षक भी ‘कुली नंबर 1’ था और इस फ़िल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था। हल्का-फुल्का मनोरंजक कंटेंट बनाने के लिए प्रसिद्ध डेविड धवन की फिल्में पूर्ण रूप से कॉमर्शियल और हँसी-मज़ाक से भरपूर होती है जो यह सुनिश्चित करता है कि दर्शकों का पूरा वक़्त हँसी से लोटपोट होने में व्यतीत हो सके।

दूसरी तरफ़, अतरंगी रे एक म्यूजिकल प्रेम कहानी है। यह आनंद एल राय द्वारा निर्देशित है, जो हमें ऐसे किरदार देने के लिए जाने जाते हैं जिनकी एक निश्चित गहराई और सुंदरता होती है। आंनद एल राय की फिल्मों में हमें एक सार्थक प्लॉट देखने मिलता हैं और वह अपने किरदारों की तीव्रता और गहराई पर बारीकी से काम करते है नजीतन, दर्शक उनके पात्र से जुड़ा महसूस करते है।

यह पूरी तरह स्पष्ट है कि सारा अली खान ऐसे निर्देशकों के साथ दो पूरी तरह से अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं जो विभिन्न शैली से तालुख रखते हैं। दोनों निर्देशक अपनी-अपनी शैली में प्रसिद्ध हैं और वे फिल्म निर्माण की दो बहुत अलग स्ट्रीम से वाकिफ हैं। सारा खुद को खुशकिस्मत मानती हैं और उन्हें मिलने वाले अवसर से वह काफी रोमांचित महसूस करती हैं जिसका उल्लेख वह अपने पिछले कई इंटरव्यू में भी कर चुकी है।

अभिनेत्री के पास फिल्मों का एक आकर्षक प्रक्षेपवक्र है और दर्शक अब यह देखने के लिए उत्सुक है कि वह इन दोनों बिल्कुल विपरीत फिल्मों में कैसे अपना जादू चलाती है! अभिनय के अलावा, सारा अली खान वर्तमान में विभिन्न युवा-केंद्रित ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए भी अत्यधिक मांग में हैं। अभिनेत्री आज के युवाओं के बीच ख़ासा लोकप्रिय है जिसका अंदाज़ा सोशल मीडिया पर उनकी विशाल फॉलोइंग से ही लगाया जा सकता है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.