बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Nawazuddin Siddiquiहाल ही में सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में नजर आए थे. जहां एक्टर गणेश गायतोंडे के धमाकेदार किरदार में सबकी छुट्टी करते दिखाई दिए. दूसरा सीजन होने के नाते नवाज के इस किरदार को दुनिया भर में बहुत लोकप्रियता मिली. ऐसे में अब विश्व प्रसिद्ध उपन्यासकार और गीतकार पाउलो कोएल्हो ने नवाज की सीरिज को देखने के बाद इस किरदार को लेकर तारीफ़ की है.
One of the best series on Netflix, with the great actor @Nawazuddin_S https://t.co/LrEo5vLhTE
— Paulo Coelho (@paulocoelho) September 13, 2019
पाउलो कोएल्हो ने अपने ट्विटर पर सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा ”नेटफ्लिक्स पर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये बेहतरीन सीरिज है.” वहीं Nawazuddin Siddiqui ने भी देर न करते हुए पाउलो को जवाब देते हुए लिखा ” सर पाउलो मैंने आपकी लिखी हुईं किताबें पढ़ी हैं, अल्केमिस्ट और ‘वेरोनिका डिसाइड टू डाय’ पर आधारित उपन्यास पर बनी फिल्म भी देखी हैं, मैं हमेशा से आपकी लेखनी का कायल रहा हूँ, और आपने मेरे काम को देखा और उसे सम्मान दिया, मेरे पास शब्द नहीं हैं अपनी भावना को व्यक्त करने के लिए, ”धन्यवाद”
Sir @paulocoelho I hv read ur books The Alchemist & also watched d film 'Veronika decides to Die' based on ur novel I hv always been an ardent fan of ur writing & it's an honour 2 be noticed & mentioned by someone like you I don't have words to describe the feeling
Thank You 😊 https://t.co/wNyhg5ltog— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) September 14, 2019
गणेश गायतोंडे के किरदार में नवाज बहुत ही जमें हैं, जहाँ इस किरदार के साथ हमें उनके कई अंदाज को देखने का मौका मिलता है. वहीँ अब Nawazuddin Siddiqui को दुनिया भर में सिनेमा का उभरता हुआ ब्रांड माना जा रहा है. सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में हमें नवाज के अलावा सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी, जैसे कई मंझे हुए सितारे देखने को मिले थे. सेक्रेड गेम्स 2 इसी साल 15 अगस्त को रिलीज हुआ है.
