
संजू और उरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में अपने उम्दा अभिनय से बॉलीवुड में रातो रात स्टार बन गए विक्की कौशल इन दिनों हर बड़े प्रोडूसर और डायरेक्टर की पहली पसंद बन चुके हैं। यहाँ तक की कैटरिना कैफ भी मानती हैं कि वो और विक्की एक साथ परदे पर बहुत हॉट लगेंगे और अब विक्की की हॉटनेस को देखकर मराठी अदाकारा प्रिया बापट भी घायल हो गयी हैं।
जी हां , Munna Bhai Mbbs , लगे रहो मुन्नी भाई , और मराठी सिनेमा में ब्लॉकबस्टर फिल्म्स देनेवाली साथ ही हाल में नागेश कुक्नूर की वेब सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ में अहम किरदार कर सुर्खियों में छा जानेवाली एक्ट्रेस प्रिया बापट को विक्की काफी हॉट लगते हैं। प्रिया विक्की कौशल से मिलना चाहती हैं और उनके साथ फिल्म भी करना चाहती हैं। आपको बता दे की मसान , संजू और Love Per Square Foot में विक्की की अदाकारी ने उन्हें प्रिया का दीवाना बना दिया। हालंकि विक्की कौशल के एक्टिंग टेलेंट ही नहीं बल्कि उनके स्वाग और उनकी पर्सनॅलिटी पर भी प्रिया फ़िदा हैं।
कैटरिना और प्रिया के अलावा बॉलीवुड की और बड़ी एक्ट्रेस हैं जो विक्की कौशल के साथ फिल्मो में काम करना चाहती हैं। कहते हैं की अगर चेहरे पर नूर न हो लेकिन हुनर में खूबसुरती हो तो दुनिया वालो को दीवाना बनाने में वक़्त नहीं लगता।
