पहले फिल्में, फिर वेब सीरीज और अब कैलेंडर…कियारा आडवाणी ने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के फेमस कैलेंडर में इस साल डेब्यू किया है…
बी-टाउन डिवा कियारा आडवाणी बॉलीवुड में अपने डेब्यू से लेकर अबतक की काफी लंबी जर्नी तय की है….और वो हर रोज अपने इस सफर में नई उंचाईयां छू रही हैं….और अब इस बॉलीवुड ब्यूटी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, कियारा डब्बू रतनानी के 2019 के कैलेंडर में डेब्यू करने को तैयार हैं…
हालांकि दिलचस्प बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब कियारा डब्बू के साथ डेब्यू कर रही हैं….उन्होने अपना लगभग हर पहला डेब्यू उनके साथ किया है….कियारा का पहला पोर्टफोलियो डब्बू ने ही शूट किया था… इसके साथ ही उनकी पहली फिल्म का शूट भी इस फेमस फोटोग्राफर ने ही किया था….और ये डब्बू रतनानी और कियारा आडवानी के बीच एक दिलचस्प कॉम्बिनेशन बनाता है…

कैलेंडर का हिस्सा बनने के लिए कियारा जितनी रोमांचित थी तो डब्बू भी कियारा को शूट करने के लिए काफी उत्साहित थे…डब्बू ने कहा कि, मैं वास्तव में कियारा के साथ शूट करना चाह रहा था, मैंने पहले भी उसके साथ काम किया है और मुझे लगता है कि कैमरा उनको प्यार करता है…मैं इस इंडस्ट्री में उनके कई ‘फर्स्ट’ का हिस्सा रहा हूं, चाहे वो उनके पोर्टफोलियो रहा हो या उनकी डेब्यू फिल्म…और मुझे खुशी है कि वह एक बार फिर मेरे इस कैलेंडर के लिए मेरे साथ डेब्यू कर सकीं…

कियारा पिछले साल वेब इंडस्ट्री में एक सुपरहिट सीरीज का हिस्सा रही…और अब डब्बू रतनानी के कैलेंडर में उनका डेब्यू उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखूबरी है…
