
हाल ही में ,एक्ट्रेस संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘रॉकस्टार’ के 10 साल पूरे होने पर अपना प्यार दिखाया हैं।दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में संजना अपने ‘रॉकस्टार’ फिल्म के आर्टिस्ट रणबीर कपूर, ए आर रहमान, इम्तियाज अली, कामिल इरशाद और अनिल मेहता के साथ लाइव वीडियो चैट करती नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजना ने कैप्शन में एक बड़ा सा नोट भी लिखा हैं। जो कि उनकी फिल्म के प्रति भावनाओं को दर्शाता हैं।
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-“और ठीक उसी तरह, आज हमारी फिल्म ‘रॉकस्टार’ को हमेशा के लिए आपका बनने के 10 बेमिसाल साल पूरे हो गए हैं। 10 साल उस एक मोमेंट के लिए, जिसने अकेले ही मेरे जीवन को बदल दिया और जिस तरह से मैं जीवन को हमेशा के लिए देखती हूं वैसा बनाया। जादू, यह डिस्क्राइब करने के लिए एकमात्र शब्द है कि इस रहस्यमय यात्रा पर किए गए हर एक मोमेंट, हर एक बॉन्ड, हर एक सीन ने मेरे साथ कैसा महसूस किया है”।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि संजना ने यह नोट ‘रॉकस्टार’ फिल्म की पूरी टीम के लिए लिखा हैं। एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इस फिल्म में काम किया था, जिसे अब दस साल पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा संजना ने “हिंदी मिडीयम” और “फुकरे रिटर्न्स” जैसी फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल निभाएं हैं। लेकिन उनको खास पहचान सुशांत सिंह राजपूत के साथ आई फिल्म “दिल बेचारा” से मिली।
