FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

सुपरस्टार सलमान खान फ़िल्म “राधे” में तीन खलनायकों से करेंगे आमना-सामना!

0 402

सलमान खान की फ़िल्म “राधे” अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है और 2020 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है।

फिल्म ईद पर रिलीज होगी और सलमान खान ने इसका स्तर एक पायदान ऊपर कर दिया है, क्योंकि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म राधे में एक या दो नहीं बल्कि तीन खलनायकों से आमना-सामना करने हुए नज़र आएंगे। फ़िल्म के इन तीन खलनायकों की भूमिका रणदीप हुड्डा, गौतम गुलाटी, और सिक्किम के अभिनेता सांग हए द्वारा निभाई जाएगी।

यही नहीं, फिल्म में तीन अलग-अलग एक्शन निर्देशक भी हैं जिन्होंने फिल्म के एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ किया है।

राधे के साथ आपका सबसे वांटेड भाई 22 मई 2020 में बड़े पर्दे कर दस्तक देंगे जिसमे सलमान खान के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म प्रभु देवा द्वारा निर्देशित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.