बॉलीवुड में ‘आमिर’ और ‘टेबल नंबर 2’1 जैसी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके मशहूर अभिनेता राजीव खंडेलवाल अब संजीव जैसवाल की फिल्म प्रणाम में नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी एक चपरासी के बेटे की है जो एक आई.ए.एस बनने का सपना देखता है लेकिन एक गैंगस्टर बन जाता है.
इस फिल्म में राजीव के साथ साउथ की सुपरहिट अभिनेत्री समीक्षा सिंह नजर आएँगी. समीक्षा के अलावा इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह, विक्रम गोखले और अनिरुद्ध दवे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक संजीव जैसवाल कहते हैं ” इस फिल्म के लिए मुझे राजीव से बेहतर अभिनेता नहीं मिला ही नहीं, राजीव फिल्म की कहानी और किरदार में एकदम सटीक थे. राजीव के किरदार की शुरुआत एक माध्यम वर्ग में रहने वाले लड़के की तरह होती है जो आई.ए.एस अधिकारी बनना चाहता है, लेकिन जिंदगी उसके साथ ऐसा खेल खेलती है कि वो एक गैंगस्टर बन जाता है. राजीव ने दोनों ही किरदारों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है. इसके साथ ही फिल्म में अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और विक्रम गोखले जैसे अभिनेताओं ने कहानी में जान और ड्रामा डाला है.
प्रणाम के निर्माता अनिल सिंह, नितिन मिश्रा और रजनीश राम पूरी हैं. फिल्म का निर्माण रुद्राक्ष एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है. ये फिल्म 9 अगस्त 2019 को रिलीज होगी.
