FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

”आरआरआर” की टीम ने सेट पर मनाया राम चरण का जन्मदिन!

0 392

राम चरण के घर शुभकामनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है क्योंकि आज अभिनेता अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन सबके बीच, अभिनेता को ‘आरआरआर’ की टीम से सबसे खास शुभकामना मिली है, जिन्होंने हर्षोल्लास के साथ इस दिन का जश्न मनाया है।

टीम ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”A little surprise to our sweetest Ramaraju on our sets last night.. We hope you loved it,
@alwaysramcharan #HBDRamCharan #RRRMovie

#RRR @ssrajamouli @tarak9999 @ajaydevgn @aliaa08 @oliviamorris891 @RRRMovie @DVVMovies”

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि ‘आरआरआर’ की पूरी टीम किस तरह से अभिनेता को शुभकामनाएं देने के लिए जुटी है। ढ़ेर सारी आतिशबाजी और गुब्बारे के साथ, यह एक ऐसा उत्सव जो निश्चित रूप से ताउम्र अभिनेता को याद रहेगा।

जब से पैन-इंडिया मैग्नम-ओपस ‘आरआरआर’ की घोषणा हुई है, तब से दर्शक फिल्म का सिनेमाई जादू देखने का इंतजार कर रहे हैं।

एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिनका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है।

आरआरआर 13 अक्टूबर, 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी!

Leave A Reply

Your email address will not be published.