
मंगलवार की सुबह जब इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें पहली बार साझा की गईं तो सबको आश्चर्य हुआ कि क्या ये सच में आर माधवन हैं ? एक बूढ़े आदमी के किरदार में आर माधवन का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म रॉकरी लेकर आ रहे एक्टर टर्न डायरेक्टर आर माधवन हमेशा से दिलचस्प किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं।इस बार भी माधवन ने ऐसा ही कुछ किया है।
फिल्म रॉकरी: दी नांबी इफेक्ट में माधवन इसरो के वैज्ञानिक नांबी नारायणन का किरदार निभा रहे हैं।फिल्म रॉकरी: दी नांबी इफेक्ट कहानी एक ऐसे वैज्ञानिक नांबी नारायणन की जिसपर जासूसी जैसे संगीन आरोप लगे थे। जी हां इसरो जासूसी कांड में वैज्ञानिक नाम्बी नारायणन का नाम आया था।इसरो जासूसी कांड की गूंज 1994 में सुनाई दी थी, जब मालदीव की एक महिला के पास से इसरो के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए थे। ये दस्तावेज क्रायोजनिक इंजन परियोजना के थे। उस वक्त नांबी नारायणन ही इस परियोजना के प्रमुख थे। इस महिला की गिरफ्तारी के बाद नांबी नारायणन, दो अन्य वैज्ञानिकों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अपनी तरह से जांच की और नांबी नारायणन पर पाकिस्तान को गोपनीय दस्तावेज बेचने का आरोप लगाया। उसी साल यह मामला सीबीआइ के पास चला गया।
हालांकि पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली।इसरो जासूसी कांड में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व अंतरिक्ष वैज्ञानिक एस. नांबी नारायणन को बरी कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि जासूसी कांड में उनकी कोई भूमिका नहीं थी, वे पाक साफ हैं।
अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वो इस फिल्म। के माध्यम से दुनिया के सामने नांबी नारायणन की कहानी रखना चाहते हैं।
खैर फिल्म के लुक को देखकर तो यही कहा जा सकता है की दर्शक अब बेसब्री से आर माधवन की इस फिल्म का इंतजार कर रहे होंगे।

